प्रधानमंत्री मोदी आज पलामू में, 3682.06 करोड़ की 6 परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास

http://bit.ly/2LTvkht

मेदिनीनगर.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को पलामू आएंगे। वहयहां मंडल डैम सहित 6 परियोजनाओं की नींव रखेंगे। कार्यक्रम पलामू के चियांकी हवाई अड्डेके पास होगा। तैयारियों का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री रघुवर दास शुक्रवार को कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। मंच का निरीक्षण किया। अफसरों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उनके साथ मंत्री सीपी सिंह व रामचंद्र चंद्रवंशी और डीजीपी सहित कई अधिकारी भी थे।

तैयारियों का जायजा लेने के बाद सीएम ने कहा किमंडल डैम से पलामू और गढ़वा जिले के 19,604 हेक्टेयर जमीन को सिंचाई सुविधा मिलेगी। इस योजना के पूरा होने के बाद यहां के किसान साल में एक नहीं, दो-तीन फसल ले सकेंगे। इससे किसानों की समृद्धि का द्वार खुलेगा। साथ ही 47 साल बाद पलामू और गढ़वा विकास की ओर अग्रसर होगा। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से किसी ने किसानों की समृद्धि की चिंता नहीं की। अब प्रधानमंत्री ने पलामू और गढ़वा को विकास की राह पर लाने की पहल की है।

1 घंटा 20 मिनट पलामू में रहेंगे पीएम

  • प्रधानमंत्री सुबह 10 बजे गया से पलामू के लिए उड़ान भरेंगे।
  • 10:55 बजे चियांकी हवाई अड्‌डा और 11 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंच जाएंगे।
  • 12:15 बजे चियांकी से गया के लिए उड़ान भरेंगे और 1:05 बजे गया से आगे रवाना होंगे।

3682.06 करोड़ की 6 योजनाओं की देंगे सौगात

  1. 2391.36 करोड़ की मंडल डैम परियोजना का अपूर्ण कार्य।
  2. 1169.28 करोड़ की सोन नहर पाइप लाइन सिंचाई योजना।
  3. 17.47 करोड़ की बतेर वीयर योजना का पुनरुद्धार लाइनिंग कार्य।
  4. 24.80 करोड़ की बांयी बांकी जलाशय योजना का पुनरुद्धार कार्य।
  5. 67.53 करोड़ की अंजनवा जलाशय योजना का पुनरुद्धार एवं लाइनिंग कार्य।
  6. 11.62 करोड़ की ब्राह्मणी सिंचाई योजना का पुनरुद्धार एवं लाइनिंग कार्य किया जाएगा।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Prime Minister Modi today in Chhattisgarh news and update

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.