प्रवर्तन निदेशालय ने मेहुल चौकसी के ग्रुप की थाईलैंड स्थित फैक्ट्री जब्त की

http://bit.ly/2AFTA2r

नई दिल्ली. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को बताया कि मेहुल चौकसी की गीतांजलि ग्रुप कंपनी की थाईलैंड स्थित फैक्ट्री सीज कर दी गई है। इस फैक्ट्री की कीमत 13 करोड़ रुपए है। 13,500 करोड़ रुपए के पीएनबी घोटाले में नीरव मोदी के अलावा मेहुल चौकसी भी आरोपी है। वह अभी एंटीगुआ में है। भारत उसके प्रत्यर्पण की कोशिश कर रहा है।

  1. ईडी ने कहा- हमने मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत यह संपत्ति अटैच करने के प्रोविजनल ऑर्डर भेज दिए हैं। इस फैक्ट्री की मालिक ऐबेक्रेस्ट लिमिटेड है और गीतांजलि ग्रुप की ही एक कंपनी है।

  2. "जांच के दौरान यह पाया गया कि इस कंपनी को जालसाजी कर पीएनबी द्वारा जारी किए गए गैरआधिकारिक लेटर ऑफ अंडरटेकिंग के जरिए 92.3 करोड़ का फायदा पहुंचा।"

  3. एजेंसी ने कहा- जांच के दौरान इस विदेशी संपत्ति की पहचान की गई और मजबूत सबूत इकट्ठा करने के बाद ही इस संपत्ति को अटैच किया गया। हम जल्द ही विदेशी संपत्ति को सीज करने के संबंध में न्यायिक अपील करेंगे।

  4. ईडी ने बताया कि इस संपत्ति को सीज करने के साथ ही पीएनबी घोटाले में सीज की गई संपत्तियों का मूल्य 4,765 करोड़ हो गया है। इस मामले में आगे की जांच अभी जारी है।



    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
      मेहुल चौकसी

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.