2 दिन रेट स्थिर रहने के बाद पेट्रोल-डीजल फिर सस्ता, मेट्रो शहरों में 20-23 पैसे तक घटे रेट
नई दिल्ली. दो दिन स्थिर रहने के बाद पेट्रोल-डीजल के रेट शुक्रवार को फिर से कम हुए। दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 21 पैसे घटकर 68.65 रुपए हो गई। मुंबई में पेट्रोल 20 पैसे सस्ता हुआ। वहां कीमत 74.10 रुपए हो गई। यह एक साल के सबसे कम रेट हैं।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड सस्ता होने और डॉलर के मुकाबले रुपए में मजबूती की वजह से तेल कंपनियां पेट्रोल-डीजल के रेट घटा रही हैं। 27 दिसंबर से 1 जनवरी तक लगातार 6 दिन कीमतें कम की गईं जबकि, 2 और 3 जनवरी को रेट स्थिर रखे।
-
मेट्रो शहरों में पेट्रोल
शहर गुरुवार को कीमत (रु/लीटर) शुक्रवार को कीमत (रु/लीटर) कमी दिल्ली 68.65 68.44 21 पैसे मुंबई 74.30 74.10 20 पैसे कोलकाता 70.78 70.58 20 पैसे चेन्नई 71.22 71.01 20 पैसे -
मेट्रो शहरों में डीजल
शहर गुरुवार को कीमत (रु/लीटर) शुक्रवार को कीमत (रु/लीटर) कमी दिल्ली 62.66 62.44 22 पैसे मुंबई 65.56 65.34 22 पैसे कोलकाता 64.42 64.21 21 पैसे चेन्नई 66.14 65.91 23 पैसे अक्टूबर में पेट्रोल-डीजल की कीमतें सबसे उच्च स्तर पर पहुंच गई थीं। लेकिन, उसके बाद कच्चे तेल के रेट में गिरावट की वजह से तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल सस्ता करना शुरू कर दिया। अक्टूबर से अब तक कच्चे तेल के रेट में 40% गिरावट आई है। इस दौरान पेट्रोल-डीजल 20% सस्ते हुए हैं।
कोई टिप्पणी नहीं