दिलीप कुमार-सायरा बानो ने बिल्डर भोजवानी को भेजा 200 करोड़ का मानहानि का नोटिस

http://bit.ly/2F9rPlH

मुंबई / बॉलीवुड डेस्क.96 वर्षीय अभिनेता दिलीप कुमार और उनकी पत्नी सायरा बानो ने बंगला विवाद में बिल्डर समीर भोजवानी के खिलाफ 200 करोड़ रुपए का मानहानि का दावा किया है। सायरा का आरोप है कि भोजवानी पाली हिल स्थित उनके बंगले के फर्जी दस्तावेज बनाकर उनका हक छीनना चाहता है और लोगों के बीच उनकी छवि खराब कर रहा है।

नोटिस में लिखा गया- दिलीप कुमार व उनकी पत्नी को हुई मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना के लिए भोजवानी 200 करोड़ की क्षतिपूर्ति दें और उनसे माफी भी मांगे। दरअसल, ये नोटिस 21 दिसंबर 2018 को भोजवानी के उस पब्लिक नोटिस के जवाब में दिया गया है, जिसमें भोजवानी ने खुद कोकरीब 250 करोड़ के बंगले का"कानूनन मालिक" बताया था।

सायरा ने ट्विटर पर की थी रिक्वेस्ट
सायरा ने दिलीप कुमार के ट्विटर हैंडल पर 16 दिसम्बर को एक पोस्ट के जरिए पीएम मोदी से मिलने और भू-माफिया समीर भोजवानी की धमकियों के बारे में जानकारी दी थी। इसके बाद सायरा ने 18 दिसम्बर को दोबारा एक और पोस्ट की। इसमें वेपीएम से मिलने की गुहार लगा रही थीं।

सायरा ने यह भी लिखा था कि वे महाराष्ट्र के सीएम देवेन्द्र फडणवीस के आश्वासनों से थक चुकी हैं। पीएम मोदी ही उनकी आखिरी उम्मीद हैं ताकि दिलीप कुमार के इकलौते घर को समीर भोजवानी से बचाया जा सके। इसके बााद मुंबई पुलिस आर्थिक अपराध शाखा ने कहा था कि जल्द ही दिलीप कुमार के द्वारा दायर की गई शिकायत के आधार पर समीर भोजवानी के खिलाफ चार्जशीट दायर करेगी।

1953 में खरीदी थी दिलीप कुमार ने बंगले की जमीन
दिलीप कुमार ने इस बंगले की जमीन 1953 में खरीदी थी। तब इस जमीन की कीमत 1.40 लाख रुपए थी। साल 2008 में इस जगह को रिडेवलप करने के लिए डेवलपर के साथ करार हुआ। सुप्रीम कोर्ट ने 30 अगस्त 2017 को डेवलपर को दिलीप को जमीन सौंपने का आदेश दिया। सितंबर 2017 में दिलीप कुमार को इस प्रॉपर्टी पर कब्जा मिला। भोजवानी के खिलाफ सायरा ने इसी साल जनवरी में शिकायत दर्ज कराई थी। मुंबई पुलिस ने भोजवानी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर उसे अप्रैल में गिरफ्तार किया था। वह दिसम्बर में सजा पूरी करके रिहा भी हो गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
दिलीप कुमार और सायरा बानो।
अगस्त में सुप्रीम कोर्ट से अपने पक्ष में फैसला आने के बाद बंगले की चाबियों के साथ खुशी जाहिर करतीं सायरा।
अगस्त में बंगले का ताला खोलतीं सायरा बानो।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.