प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा- ममता की पहली बंगाली पीएम बनने की अच्छी संभावना

http://bit.ly/2FaEpBQ

कोलकाता. भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पहला बंगाली प्रधानमंत्री बनने की अच्छी संभावनाएं हैं। ममता को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए घोष ने कहा कि वे उनकी अच्छी सेहत और कामयाबी की दुआ करते हैं।

  1. घोष ने कहा, ''हम चाहते हैं कि वे (ममता) सेहतमंद रहें ताकि अच्छा काम कर सकें। उनका सेहतमंद रहना जरूरी है, क्योंकि अगर किसी बंगाली के प्रधानमंत्री बनने की संभावनाएं हैं तो उनमें वही एक हैं।''

  2. इससे पहले ममता ने भी विपक्ष के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के मुद्दे पर कहा था कि 2019 में लोकसभा चुनाव के बाद ही इस पर चर्चा हो सकती है। ममता का यह बयान द्रमुक अध्यक्ष एमके स्टालिन के उस बयान पर आया था, जिसमें उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का नाम विपक्ष के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर घोषित करने का प्रस्ताव रखा था।

  3. ममता ने मीडिया से कहा था, ''2019 में लोकसभा चुनाव के बाद ही इस पर चर्चा हो सकती है। एक बार विपक्षी गठबंधन जीत जाए फिर सभी पार्टियां बैठककर इस मसले पर फैसला करेंगी। हम उसे मंजूर करेंगे।''

  4. यह पूछने पर कि क्या वे भी इस दौड़ में शामिल हैं? उन्होंने कहा था, ''इस मसले पर बात करने का यह उचित वक्त नहीं है। मैं अकेली नहीं हूं। हम साथ में काम कर रहे हैं। हम मजबूती से साथ में हैं।''



    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.