14 महीने का बच्चा खेलते हुए चौथी मंजिल से गिरा और पेड़ पर अटका; बची मासूम की जान

http://bit.ly/2F8iCuU

मुंबई.मुंबई में गुरुवार को 14 महीने का बच्चा खेलते हुए चौथी मंजिल से गिरा और पेड़ पर अटक गया। इससे मासूम की जान तो बच गई,लेकिन उसके होँठ, पैर और लीवर में गंभीर चोटें आई हैं। बच्चे को फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना गोवंडी (पूर्व) के गोपी कृष्ण बिल्डिंग में हुई। डॉक्टर्स ने बताया कि बच्चे का नाम अथर्व बरकड़े है। उसे आईसीयू में रखा गया है। उसकी हालत में सुधार हो रहा है। लीवर में उसे गंभीर चोटे आई हैं, जिसका ट्रीटमेंट चल रहा है। मासूम को खून भी चढ़ाया गया है। पिता अजीत बरकड़े ने बताया कि घर की खिड़की गलती से खुली रह गई थी। इस कारण यह हादसा हो गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
माता-पिता के साथ अथर्व (फाइल फोटो)।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.