कोहरे से बेंगलुरु की 2 फ्लाइट डायवर्ट, 50 लेट; पहाड़ी राज्यों में आज भी हो सकती है बर्फबारी
श्रीनगर/ नई दिल्ली. पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में रविवार को भीबर्फबारी और कुछ जगहों पर बारिश होने का मौसम विभाग काअनुमान है। उधर,बेंगलुरु मेंरविवार को कोहरे के चलते सिंगापुर-बेंगलुरु और गोवा-बेंगलुरुफ्लाइट को चेन्नई की ओर डाइवर्ट किया गया। साथ ही, करीब 50 विमानों की उड़ान में देरी हुई। राजधानी दिल्ली में भी सुबह हुई बारिश और कोहरे के चलते दो दर्जन से ज्यादा ट्रेनें लेट चल रही हैं।
इससे पहले जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में जबरदस्त बर्फबारी के कारण शुक्रवार से शनिवार दोपहर तक (करीब 24 घंटे) श्रीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सभी उड़ानें बंद रहीं। यहां गुलमर्ग में 60 सेमी बर्फबारी हुई। हिमाचल में भी बर्फबारी के कारण शिमला सहित कई इलाकों में यातायात रविवार को भी प्रभावित रहा। उत्तराखंड के उत्तरकाशी में शनिवार को भारी बर्फबारी हुई, जिसके चलते थल-मुंसियारी मार्ग बंद हो गया है। रातापानी और मुंसियारी के बीच कई गाड़ियां फंस गई थीं।
राजस्थान में बारिश, मप्र में शीतलहर
5 दिन बाद शनिवार को राजस्थान में जयपुर समेत एक दर्जन जिलों में तापमान 2 डिग्री तक गिरा। मौसम विभाग ने बताया कि राज्य के कुछ हिस्सों में रविवार को बारिश हो सकती है। वहीं, मप्र और गुजरात में मौसम विभाग ने शीतलहर की चेतावनी दी है। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का मध्यप्रदेश में 48 से 72 घंटे बाद असर होता है।
हिमाचल में ऑरेंज अलर्ट, हरियाणा में बूंदाबांदी
मौसम विभाग ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में 9 जनवरी तक बर्फबारी जारी रहेगी। राज्य में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, हरियाणा के करनाल, सिरसा, हिसार आदि जिलों में शनिवार को हल्की बारिश हुई। रविवार को भी यहां बारिश होने का अनुमान है।
कोहरे की चपेट में बिहार
मौसम विभाग ने कहा है कि बिहार में 7 जनवरी को बारिश की संभावना है। 8 जनवरी से घना कोहरा छाने के आसार हैं। राज्य में यूपी और नेपाल से आ रही ठंडी हवाओं का असर है। दिन में भी बादल छाने लगे हैं। दिनभर धुंध होने के कारण धूप भी कमजोर हुई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कोई टिप्पणी नहीं