मोदी ने कहा- हर वैध नागरिक को एनआरसी में जगह मिलेगी, अन्याय नहीं होगा

http://bit.ly/2CbdFO3

दिसपुर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के कालीनगर में विजय संकल्प समावेश रैली को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने कहा, 'राज्य के किसी भी वैध नागरिक के साथ अन्याय नहीं होगा और उसे नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजन्स (एनआरसी) से बाहर नहीं रखा जाएगा। संसद की स्वीकृति के बाद सिटीजनशिप बिल जल्दी ही लाया जाएगा।'

  1. प्रधानमंत्री ने कहा, 'हम ये जानते हैं कि एनआरसी प्रक्रिया के दौरान लोगों ने कई समस्याओं और मुश्किलों का सामना किया। लेकिन मैं आपको ये विश्वास दिलाता हूं कि अब किसी भी वैध नागरिकों के साथ कोई अन्याय नहीं होगा।'

  2. पीएम मोदी ने कहा कि उनकी सरकार ने पिछले 35 साल से लटके असम कानून की धारा 6 के इस्तेमालका निर्णय लिया है। उन्होंने कहा, असम के लोगों को सामाजिक, सांस्कृतिक और भाषा संबंधी पहचान के लिए रास्ता पूरी तरह से साफ है।

  3. नरेंद्र मोदी ने 25 दिसंबर को बोगीबील में सबसे लंबे रेल कम रोड ब्रिज का उद्घाटन किया था। इस पर उन्होंने कहा, मैं भाग्यशाली हूं कि असम के लोगों से 10 दिन के अंदर दूसरी बार मिल सका। बराक और ब्रम्हपुत्र घाटी सिर्फ असम के लिए ही नहीं, बल्कि देशभर के लिए प्रेरणा स्त्रोत है। मुझे यहां आकर असीम खुशी का आनंद होता है।

  4. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने चुनावी अभियान के पहले चरण में इम्फाल से सिल्चर पहुंचे। उन्होंने लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए आचार संहिता लागू होने से पहले शेड्यूल के अनुसार 20 राज्यों में 100 रैलियों को संबोधित करने का लक्ष्य रखा है।

  5. भाजपा और उसकी सहयोगी सत्ताधारी पार्टी ने नॉर्थ ईस्ट की 25 में से 21 सीटों पर और असम की 14 में से 11 सीटों पर जीत दर्ज करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

  6. 2016 असम विधानसभा में भाजपा ने 61 सीटों पर जीत दर्ज कर सहयोगी दल एजीपी और बीपीएफ के साथ मिलकर सरकार बनाई थी। विधानसभा में एजीपी की 14 और बीपीएफ की 12 सीट हैं।



    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
      PM Narendra Modi on Assam People said no genuine citizen will be left out of the NRC

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.