मासूम बेटे पर फूटा पिता का गुस्सा, वैक्यूम क्लीनर से करने लगा टॉर्चर, फिर घर पर ही अधमरा छोड़ चला गया, पड़ोसियों ने पहुंचाया अस्पताल

http://bit.ly/2C2rfDj

इस्तांबुल. तुर्की में एक शख्स ने अपने 6 साल के बेटे को होमवर्क न करने पर ऐसा मारा कि वो कोमा में चला गया। बच्चा अस्पताल में जिंदगी-मौत के बीच जूझ रहा है। शख्स ने बच्चे को वैक्यूम क्लीनर की मेटल पाइप से मारा था। इसके बाद पड़ोसियों ने बच्चे को बेहोशी की हालत में अपने घर में पड़ा देखा और सबको अलर्ट किया, जिसके बाद बच्चे को अस्पताल पहुंचाया। बच्चे को चेहरे और सिर पर गंभीर चोटें आई हैं और उसे इन्टेंसिव केयर यूनिट में रखा गया है।

मौत की कगार पर बेटा
- पुलिस ने बताया कि मेहमत अली वाई ने अपने 6 साल के बेटे मर्टकन वाई को इस हाल में पहुंचा दिया है कि उसे लाइफ सपोर्ट मशीन पर रखा गया। बच्चे की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
- पुलिस ने आरोपी पिता मेहमत को अरेस्ट कर लिया है। मर्टकन आरोपी की पूर्व पत्नी गुलिस्तां का बेटा है। गुलिस्तां ने पुलिस को अपने बेटे के साथ हुई क्रूरता की कहानी बताई।
- बच्चे की मां ने बताया कि मेहमत शुरू से ही इतना क्रूर था। उसके ऐसे ही टॉर्चर के चलते वो उससे अलग हुई थी। हालांकि, उसे ये भरोसा नहीं था कि वो बच्चों के साथ भी ऐसा करेगा।

मां और बीवी की भी करता था पिटाई
- गुलिस्तां ने कहा कि मेरा बेटा मौत की कगार पर है। वो मुझे भी बिना किसी बात के रोज मारता था। इतना ही नहीं, मेहमत की मां हालिदे का भी दावा है कि बेटे ने कई बार उन पर भी हाथ उठाया।
- गुलिस्तां ने बताया कि मेहमत अपनी मां को कई बार पीट चुका है। उन्होंने जब पुलिस में इसकी शिकायत की तो वो उन्हें जान से मारने की धमकी देने लगा, जिसके बाद मुझे शिकायत वापस लेनी पड़ी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Turkey man batters son into coma for failing to do his homework
Turkey man batters son into coma for failing to do his homework
Turkey man batters son into coma for failing to do his homework

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.