परिवार के साथ फ्लाइट में सफर कर रहा था लड़का, अचानक बिगड़ी तबीयत और बेहोश हो गया, एयरपोर्ट पर लौटानी पड़ी फ्लाइट
कोलकाता. पश्चिम बंगाल में कोलकाता से उड़ान भरते ही 16 साल का एक लड़का पहले बेहोश हुआ और फिर कुछ देर बात उसकी मौत हो गई। लड़का ट्रीटमेंट के लिए प्राइवेट एयरलांस से परिवार के साथ बेंगलुरु जा रहा था। टेकऑफ के बाद फ्लाइट में तबीयत बिगड़ते ही प्लेन की वापस लैडिंग कराई गई और लड़के को हॉस्पिटल पहुंचवाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद एयरपोर्ट अथॉरिटीज इस बात की जांच कर रही हैं कि आखिर मोडिकल कंडीशन के बाद भी लड़के को फ्लाइट में सफर करने का सर्टिफिकेट कैसे दिया
इलाज कराने जा रहा था बेंगलुरु
- पीड़ित लड़के की पहचान सुमन पाल के तौर पर हुई है। उसने अपने परिवार के साथ एनएससी बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी।
- प्लेन के टेकऑफ करते ही सुमन की तबीयत बिगड़ने लगी और वो अचानक बेहोश हो गया। पायलट ने इसकी खबर एयर ट्रैफिक कंट्रोल को दी और एयरक्राफ्ट को टैक्सी बे पर लौटाया।
- पुलिस ने बताया कि इसके बाद सुमन और उसकी फैमिली को प्लेन से उतारा गया और उसे एक प्राइवेट हॉस्पिटल पहुंचाया गया।
- पुलिस के मुताबिक, यहां से उसे गर्वंमेंट हॉस्पिटल में रेफर कर दिया गया, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया।
- इस घटना के बाद अब एयरपोर्ट अथॉरिटी इस बात की जांच कर रही है कि सुमन की ऐसी हालत होने के बाद भी आखिर सुमन पाल को उड़ान भरने के लिए फिट का सर्टिफिकेट कैसे दिया गया।
महीने भर में दूसरा हादसा
इसी रूट में महीने भर के अंदर में ये दूसरा हादसा हुआ है। 22 दिसंबर को 32 साल का एक पैसेंजर इसी रूट पर बीच रास्ते में बीमारी हो गया। प्लेन का रूट डायवर्ट कर उसे किसी तरह भुवनेश्वर पहुंचाया गया लेकिन हॉस्पिटल पहुंचते-पहुंचते उसकी मौत हो गई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कोई टिप्पणी नहीं