बेंगलुरु सेंट्रल सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे प्रकाश राज
बेंगलुरु. अभिनेता प्रकाश राज ने ट्वीट कर बताया है कि वे बेंगलुरु सेंट्रल सीट से निर्दलीय लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। प्रकाश राज दक्षिण भारतीय और बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता हैं। उन्होंने नए साल के पहले दिन लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया था, लेकिन तब सीट का जिक्र नहीं किया था।
-
प्रकाश राज ने ट्वीट कर कहा, ''मेरी नई यात्रा के लिए मुझे प्रोत्साहित करने के लिए आप सभी का शुक्रिया। मैं कर्नाटक की बेंगलुरू सेंट्रल सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ूंगा। थोड़े दिनों में और जानकारी मीडिया के साथ शेयर करुंगा। आम आदमी की आवाज संसद में भी...''
#2019 PARLIAMENT ELECTIONS.Thank you for the warm n encouraging response to my new journey.. I will be contesting from BENGALURU CENTRAL constituency #KARNATAKA as an INDEPENDENT..will share the Details with the media in few days..#citizensvoice #justasking in parliament too... pic.twitter.com/wJN4WaHlZP
— Prakash Raj (@prakashraaj) January 5, 2019 -
अभिनेता ने नए साल के मौके पर ठीक 12 बजे रात को ट्वीट कर कहा था, 'सभी को नए साल की शुभकामनाएं, एक नई शुरुआत, ज्यादा जिम्मेदारी, आने वाले लोकसभा चुनाव 2019 में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में उतरूंगा। सीट की जानकारी जल्द ही दे दी जाएगी। अबकी बार जनता की सरकार।'
HAPPY NEW YEAR TO EVERYONE..a new beginning .. more responsibility.. with UR support I will be contesting in the coming parliament elections as an INDEPENDENT CANDIDATE. Details of the constituency soon. Ab ki baar Janatha ki SARKAR #citizensvoice #justasking in parliament too..
— Prakash Raj (@prakashraaj) December 31, 2018 प्रकाश राज अक्सर सोशल मीडिया और सार्वजनिक मंचों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी की आलोचना करते रहे हैं। उन्होंने ये भी दावा किया था कि प्रधानमंत्री मोदी की आलोचना करने के कारण बॉलीवुड में उन्हें फिल्में मिलनी बंद हो गई हैं।
पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या के मामले में न्याय की मांग करने वालों में प्रकाश राज भी शामिल थे। लंकेश को 5 सितंबर 2017 में उनके घर के बाहर गोली मार दी गई थी।
कई बार राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुके प्रकाश राज ने सलमान खान और अजय देवगन जैसे अभिनेताओं के साथ फिल्में की हैं। उन्होंने दक्षिण भारत की 'इरुवर', 'कांचीवरम' जैसी कई फिल्मों में काम किया है। जबकि बॉलीवुड में 'सिंघम' और 'वांटेड' जैसी फिल्मों में अपनी अहम भूमिका निभा चुके हैं।
कोई टिप्पणी नहीं