भाजपा ने 9 राज्यों में प्रभारी नियुक्त किए, निर्मला सीतारमण को दिल्ली और नड्डा को उप्र की कमान
नई दिल्ली. भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुदुचेरी, अंडमान-निकोबार, त्रिपुरा और जम्मू-कश्मीर के लिए चुनाव प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त किए। भाजपा ने राजधानी दिल्ली के लिए रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण और एमपी के पूर्व शिक्षा मंत्री जयभान सिंह पवैया को नियुक्त किया।
राज्य/केंद्र शासित प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त तमिलनाडु, पुदुचेरी और अंडमान-निकोबार पीयुष गोयल और सीटी रवि उत्तर प्रदेश (प्रभारी) जगत प्रसाद नड्डा कर्नाटक मुरलीधर राव और किरण महेश्वरी दिल्ली निर्मला सीतारमण और जयभान सिंह पवैया हरियाणा कलराज मिश्र और विश्वास सारंग त्रिपुरा और जम्मू-कश्मीर अविनाश राय खन्ना इससे पहले 26 दिसंबर को भाजपा ने एक लिस्ट जारी कर मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, चंडीगढ़ समेत 18 राज्य/केंद्र शासित प्रदेश में अपने प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त किए थे।
पहली लिस्ट में भाजपा ने मुख्यतःमध्यप्रदेश में स्वतंत्र देव सिंह और सतीश उपाध्याय, राजस्थान में प्रकाश जावड़ेकर और सुधांशु त्रिवेदी और छत्तीसगढ़ में डॉ. अनिल जैन को चुनाव की कमान सौंपी थी।
कोई टिप्पणी नहीं