कोलकाता जा रहे इंडिगो के विमान में उड़ान के दौरान आई जोरदार आवाज, चेन्नई लौटा

http://bit.ly/2LRiZdG

नई दिल्ली. चेन्नई से कोलकाता जा रहे इंडिगो के एक विमान के साथ पिछले दिनों बड़ा हादसा टल गया। उड़ान के दौरान इस विमान में यात्रियों को जोर से आवाज सुनाई दी। विमान में स्पार्क देखा गया और धुआं फैलने लगा। इसके बाद प्लेन की दोबारा चेन्नई में लैंडिंग कराई गई। विमान में 136 यात्री सवार थे। एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो ने मामले की जांच के लिए टीम चेन्नई भेजी है।

घटना 3 जनवरी की है। नागरिक उड्‌डयन सचिव आरएन चौबे ने कहा, ''यह घटना गंभीर है। मंगलवार को हम इसकी समीक्षा करेंगे।'' न्यूज एजेंसी ने सूत्रों के हवाले से बताया कि इंडिगो की एयरबस 6 ई923 नियो में जिस तरह से धुआं फैला, उससे क्रू मेंबर्स सतर्क हो गए। तभी फ्लाइट को वापस चेन्नई लाने का फैसला लिया गया। यह एयरबस ए320 नियो प्लेन था। इसमें प्रैट एंड व्हिटनी इंजन लगा था।

अमेरिकी कंपनी का इंजन बना समस्या
भारत में इंडिगो के अलावा गो एयर भी एयरबस ए320 पीएंडडब्ल्यू इंजन वाले हवाई जहाजों का इस्तेमाल करती है। 2016 के बाद से इस इंजन वाले विमानों में खराबी के मामले सामने आए हैं।

इंडिगो का कहना है कि विमान का इंजन बंद नहीं हुआ था। उसमें तेज आवाज के साथ धुआं देखा गया था। क्रू ने ऐसी स्थिति में तय प्रक्रिया का पालन किया। इस मामले में प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग नहीं करानी पड़ी थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
IndiGo neo suffers engine snag on Chennai-Kolkata flight, returns safely to Chennai

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.