भाई तेजस्वी से मिले तेजप्रताप, बोले- अपने अर्जुन से मिलकर चुनाव की रणनीति तैयार की

http://bit.ly/2Ax4JCt

पटना.राजद में पाटलिपुत्र सीट को लेकर शुरू हुए विवाद को ठंडा करने की कोशिश जारी है। इसी क्रम में शनिवार की देर शाम तेजस्वी यादव के आवास पर तेजप्रताप और तेजस्वी की मुलाकात हुई। लंबे समय के बाद दोनों भाइयों की मुलाकात के दौरान पारिवारिक और राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा हुई।

मुलाकात के बाद बाहर निकलने पर तेजप्रताप ने कहा कि यह अर्जुन और कृष्ण की मुलाकात थी। तेजस्वी के साथ राजनीतिक मुद्दों पर भी चर्चा हुई है। इस दौरान उन्होंने तेजस्वी को बधाई और जीत का आशीर्वाद दिया। मुलाकात के बाद फेसबुक पर तेजप्रताप ने लिखा- आज अपने अर्जुन से मिलकर आगामी चुनावों को लेकर रणनीति तैयार की। बिहार के कुरुक्षेत्र में विजयी होने का आशीर्वाद दिया।


ऐश्वर्या से तलाक की अर्जी देने के बाद दोनों भाइयों की यह पहली मुलाकात थी। विधानसभा सत्र और ममेरे भाई की शादी में दोनों भाई शामिल हुए, लेकिन उनके बीच मुलाकात नहीं हो सकी थी। एक जनवरी को भी मां राबड़ी देवी से मिलने पहुंचे तेजप्रताप की तेजस्वी से मुलाकात नहीं हुई थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
tej pratap meet with tejaswi

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.