नोबेल विजताओं ने तकनीक से जुड़ी 100 चीजों को टाइम कैप्सूल में रखकर जमीन में गड़ाया

http://bit.ly/2CQUACi

जालंधर.लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) में चल रही 106वीं इंडियन साइंस कांग्रेस के दौरान नोबेल पुरस्कार विजेताओं ने टेक्नोलॉजी से जुड़ी 100 विभिन्न चीजों को एक टाइम कैप्सूल में रखकर जमीन में गड़ाया। इसका मकसद सौ साल बाद जब लोगों को ये चीजें मिलें तो उन्हें ये पता चल सके कि 2019 के दशक मेंकैसी टेक्नोलॉजी हुआ करती थी।

100

  1. कैप्सूल को धरती के अंदर 10 फीट की गहराई में नोबेल पुरस्कार विजेता बॉयो कैमिस्ट अवराम हर्षको, अमेरिकन फिजिसिस्ट डंकन हालडेन ने इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की मदद से दबाया। कैप्सूल 100 साल तक धरती में दबा रहेगा।

  2. इसमें मंगलयान, ब्रह्मोस मिसाइल, तेजस फाइटर जेट आदि के मॉडल भी शामिल हैं। कैप्सूल में लैंड-लाइन टेलीफोन, स्मार्ट फोन, स्टीरियो प्लेयर, स्टॉप वॉच, वेइंग मशीन, वॉटर पंप, हेडफोंस, हैंडीकैम, पैन ड्राइव, कंप्यूटर् पार्ट्स जैसे कि हार्ड डिस्क, माउस, मदर बोर्ड और वैज्ञानिक उपकरण जैसे कि रियोस्टेट, रिफ्रेक्ट्रोस्कॉप, डबल माइक्रोस्कोप आदि रखे गए। सोलर सैल, एक नई डॉक्यूमेंट्रीज और मूवीज युक्त हार्डडिस्क भी शामिल हैं।

  3. एलपीयू के चांसलर अशोक मित्तल ने कहा, "पहले किसी चीज को बनाने या उसके विकास में कई साल लग जाते थे, लेकिन अब टेक्नोलॉजी की वजह से बहुत सारी चीजें हमें फौरन मिल जाती हैं। टाइम कैप्सूल में आज की उन सभी तकनीकों और उनके प्रति जानकारियों को संजोया गया है ताकि आने वाली पीढ़ियों को इनके बारे में नॉलेज मिले।"

  4. मित्तल ने बताया कि 100 साल बाद उन्हें आज के दौर की चीजें देखकर आश्चर्य होगा। टाइम कैपसूल को एलपीयू के इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल, फैशन, एग्रीकल्चर,डिजाइन, कंप्यूटर आदि विभागों के 25 से अधिक विद्यार्थियों ने तैयार किया है।



    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
      a time capsule prepared by 25 students of LPU Jalandhar and buried it for 100 years
      a time capsule prepared by 25 students of LPU Jalandhar and buried it for 100 years

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.