अंटार्कटिका की सबसे ऊंची चोटी फतह करने वाली पहली दिव्यांग पर्वतारोही बनीं अरुणिमा
नई दिल्ली.भारत की अरुणिमा सिन्हा अंटार्कटिका की सबसे ऊंची चोटी फतह करने वाली दुनिया की पहली महिला दिव्यांग पर्वतारोही बन गई हैं। उन्होंने गुरुवार को माउंट-विन्सन चोटी फतह की। 30 साल की अरुणिमा 2013 में एवरेस्ट फतह करने वाली दुनिया की पहली दिव्यांग महिला थीं। वे किलिमंजारो (द. अफ्रीका), एल्ब्रुस (रूस), कास्टेन पिरामिड (इंडोनेशिया), किजाश्को आदि भी फतह कर चुकी हैं।
अंटार्कटिका फतह के मिशन के दौरान अरुणिमा ने बताया था कि वहां का तापमान माइनस 50 डिग्री सेल्सियस है। बर्फीली हवाएं इतनी तेज चल रही थीं कि उन्हें बेस कैंप में ही दो दिन रुकने को मजबूर होना पड़ा। वह 31 दिसंबर को माइनस 40 डिग्री तापमान में 45 डिग्री की चढ़ाई चढ़कर 12.40 घंटे में हाई कैंप पहुंची। उन्होंने बताया कि कृत्रिम पैर और स्पाइनल कॉर्ड में दर्द के कारण उन्हें हाई कैंप पहुंचने में सामान्य से 4 घंटे ज्यादा वक्त लगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कोई टिप्पणी नहीं