भक्तों ने एक महीने में चढ़ाए 3 करोड़ से ज्यादा रुपए, 350 लोगों को गिनने में साढ़े 10 घंटे लगे
चित्तौड़गढ़.राजस्थान में चित्तौड़गढ़ के सांवलियाजी कृष्णधाम में शुक्रवार से मासिक मेला शुरू हो गया है। पहले दिन भगवान का भंडार खोला गया। इसमें तीन करोड़ 15 लाख 19 हजार 5 सौ रुपए के नोट निकले। इन्हें गिनने के लिए करीब 350 लोगों को साढ़े 10 घंटे का समय लगा।
भगवान के भंडार में सोना-चांदी और चांदी से बनी एक छोटी सी बाइक भी मिली। ये चढ़ावा भक्तों ने पिछले एक महीने में चढ़ाया है। मंदिर मंडल के प्रशासनिक अधिकारी कैलाशचंद्र दाधीच ने बताया कि रुपयों की गणना सुबह 11 बजे शुरू हुई, जो रात साढ़े 9 बजे तक चली। छोटे नोट और चिल्लर की गिनती होना अभी बाकी है। उन्होंने बताया कि पिछले साल इसी अमावस्या पर खोले गए भंडार में दो करोड़ 34 लाख 19 हजार रुपए निकले थे।
कैलाशचंद्र दाधीच ने बताया कि भगवान का भंडार हर अमावस्या को खोला जाता है। यानि भंडार साल भर में 12 बार खुलता है। लेकिन जनवरी में पड़ने वाली अमावस्या खास होती है, क्योंकि इस दौरान यहां मासिक मेला लगता है। भंडार के रु. गिनने के लिए बैंक और मंदिर मंडल के कर्मचारी शामिल हुए। करीब 350 लोगों ने बारी-बारी से रुपयों की गिनती की।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कोई टिप्पणी नहीं