फ्लाइट की तरह ट्रेन में भी मिलेगा मनपंसद सीट चुनने का विकल्प, रेलवे बना रहा है योजना
नई दिल्ली. फ्लाइट की तरह ट्रेन में भी पसंद की सीट बुक करवाने का विकल्प देने के लिए रेलवे तैयारी कर रहा है। न्यूज एजेंसी ने सूत्रों के हवाले से गुरुवार को ये जानकारी दी। इसके मुताबिक टिकट बुकिंग के समय पूरा रिजर्वेशन चार्ट दिखेगा जिससे यह पता चल पाएगा कि कौनसी सीटें खाली हैं। पैसेंजर खाली सीटों में से कोई भी सेलेक्ट कर सकेंगे। यह सुविधा कब तक मिल पाएगी, इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।
रिजर्वेशन कंफर्म नहीं होने की शिकायतें मिल रही थीं
न्यूज एजेंसी के सूत्रों के मुताबिक रेल मंत्री पीयूष गोयल ने रेलवे के अफसरों से कहा है कि सेंटर फॉर रेलवे इन्फॉर्मेशन सिस्टम्स की मदद से यह व्यवस्था की जाए कि लोग रिजर्वेशन चार्ट देख सकें। ताकि, सीटों की उपलब्धता से संबंधित शिकायतें दूर हो सकें।
एयरलाइंस की तरह यात्रियों को सीटों का ले-आउट दिखेगा जिसमें बुक हो चुकी सीटें अलग रंग में नजर आएगी। इसके बाद यात्रियों को सीट चुनने का विकल्प दिया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कोई टिप्पणी नहीं