गिर अभयारण्य में शेरनी 6 दिन से तेंदुए के बच्चे को दुलार कर रही, उसे अपना दूध भी पिलाती
जूनागढ़ (गुजरात). शेरऔरतेंदुए के बीच हमेशा दूरी बनी रहती है,लेकिन गिर अभयारण्य में पिछले 6 दिनों से अलग ही दृश्य दिख रहा है। यहां एक शेरनी तेंदुए के बच्चे को दुलार रही है। साथ ही अपना दूध भी पिलाती है।
शेरनी तेंदुए के शावक के साथ अभयारण्य में खुलेआम घूमती है।दूसरे शेर-शेरनी से उसका बचाव भी करती है। वन अधिकारी डॉ. धीरज मित्तल ने बताया कि यह अप्रत्याशित है। हम इस पर नजर रखे हुए हैं। हमने शेरनी का नाम रक्षा और तेंदुए के बच्चे का नाम मोगली रखा है। रक्षा-मोगली की इस जुगलबंदी वाले वन क्षेत्र की जानकारी देने से मित्तल ने इनकार कर दिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कोई टिप्पणी नहीं