सुबह सोकर उठते ही बाथरूम की तरफ गई लड़की, पर अपने कमरे में नहीं लौटी, जब रूममेट पहुंची अंदर तो बेहोशी का हालत में पड़ी मिली लड़की, हॉस्पिटल ले जाते हो गई मौत
हैदराबाद. तेलंगाना के एक अनाथ आश्रम में रह रही 15 साल की एक लड़की की मौत हो गई। लड़की की लाश उसी आश्रम के बाथरूम से मिली है, जहां वो पिछले पांच साल से रह रही थी। उसके साथ रहने वाली लड़कियां ने उसे बाथरूम जाते तो देखा था, लेकिन वो मौत की असल वजह नहीं बता पा रही हैं। पुलिस के लिए भी लड़की की मौत पहेली बनी हुई है। बता दें, ये आश्रम खराब सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पहले से ही निशाने पर हैं।
बाथरूम में बेहोश मिली
- मामला अलेयर इलाके के बैक टू बैक अनाथ आश्रम का है। लड़की जेएमजे इंग्लिश मीडियम स्कूल में 9वीं क्लास की स्टूडेंट थी और इस आश्रम में पांच साल से रह रही थी।
- एसआई वेंकट रेड्डी ने बताया कि लड़की चार रूममेट्स शुक्रवार को सुबह 4.30 बजे उठी थीं और हॉल में बैठकर पढ़ाई कर रही थीं। इसके बाद 6.30 बजे लड़की उठकर बाथरूम गई थी।
- चारों में से एक रूममेट जब बाथरूम गई तो उसने लड़की वो बेहोशी की हालत में जमीन पर पड़ा पाया। इसके बाद तुरंत उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
नहीं मिले चोट के निशान
- पुलिस अफसर ने बताया कि रूममेट्स का कहना है कि बाथरूम में गिरने के बाद भी हमें उसके शरीर के ऊपर किसी भी चोट के निशान नहीं मिले।
- पुलिस के लिए लड़की की मौत पहेली बनी हुई है क्योंकि उसे इसके जुड़ा कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। फिलहाल पुलिस ने संदिग्ध मौत का मामला दर्ज कर लिया है।
- अलेयर इलाके का ये अनाथ आश्रम पहले से ही पुलिस के निशाने पर था। ये पहले से ही खराब सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा में रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कोई टिप्पणी नहीं