नई दिल्ली. तेल कंपनियों ने हवाई ईंधन (एटीएफ) के रेट 14.7% (9,990 रु/किलो लीटर) कम किए हैं। यह अब तक की सबसे बड़ी कटौती है। इसके बाद एटीएफ की कीमत 58,060.97 रुपए प्रति किलो लीटर हो गई है। एक किलो लीटर में 1000 लीटर होते हैं। यानी एक लीटर हवाई ईंधन 58.06 रुपए प्रति लीटर हो गया है। यह पेट्रोल-डीजल के रेट से भी कम है। दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 68.65 रुपए का और डीजल 62.66 में बिक रहा है। यहां तक कि एटीएफ का मौजूदा रेट मुंबई में नॉन पीडीएस केरोसीन से भी कम है।
ईंधन दिल्ली में रेट (रु/लीटर) मुंबई में रेट (रु/लीटर) एटीएफ 58.06 58.01 पेट्रोल 68.65 74.30 डीजल 62.66 65.56 केरोसीन (नॉन पीडीएस) 56.59 59.53 तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को एटीएफ के रेट में बदलाव करती हैं। औसत अंतरराष्ट्रीय कीमतों और रुपए-डॉलर के एक्सचेंज रेट के हिसाब से कीमतें तय की जाती हैं। एक दिसंबर 2018 को एटीएफ के रेट 10.9% (8,327.83 रु/किलो लीटर) घटाए गए थे।
हवाई ईंधन का रेट जनवरी 2018 के बाद सबसे निचले स्तर पर है। उस वक्त दिल्ली में कीमत 57,460 रुपए प्रति किलो लीटर थी। हवाई ईंधन सस्ता होने से घाटे से जूझ रही विमान कंपनियों को राहत मिलेगी। बीते साल में ज्यादातर एयरलाइंस को नुकसान हुआ था।
0 टिप्पणियाँ