नेशनल डेस्क. पेरियार यूनिवर्सिटी (Periyar University) आज नवम्बर 2018 में हुए अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट के रिजल्ट (UG, PG 2018 Results) जारी कर सकती है। जिन स्टूडेंट्स ने एग्जाम दिया है वे यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। यूनिवर्सिटी फिलहाल पेरियार इंस्टीट्यूट ऑफ डिस्टेंस एजुकेशन (PRIDE) 2019 एग्जाम के हॉल टिकट जारी कर चुकी है। जिसे स्टूडेंट्स अपने रजिस्ट्रेशन नम्बर या डेट ऑफ बर्थ का इस्तेमाल कर डाउनलोड कर सकते हैं।
कैसे डाउनलोड करें UG, PG के रिजल्ट और PRIDE हॉल टिकट :सबसे पहले यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट periyaruniversity.ac.in पर जाएं। फिर हॉल टिकट या रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। एक नया विंडो खुलेगा, इसमें रजिस्ट्रेशन नम्बर या डेट ऑफ बर्थ डालकर सब्मिट कर दें। आपका रिजल्ट या हॉल टिकट दिखाई देने लगेगा, जिसका आप प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं।
इस साल जोड़े जा सकते हैं नए कोर्स : पेरियार यूनिवर्सिटी ने इस साल 2019-2020 के लिए नए अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सेस का प्रस्ताव रखा था जो इस प्रकार हैं, एमएससी कम्प्यूटर साइंस (डेटा एनालिटिक्स), बी कॉम (सिक्योरिटी मार्केटिंग प्रैक्टिस), बी कॉम (फाइनेंशियल मार्केटिंग एनालिटिक्स) और बीएससी-गणित (एक्चुरियल साइंस)। जिसके लिए यूनिवर्सिटी संबंधित कॉलेजों को आवेदन करने के लिए कहा था।
डिस्टेंस कोर्स करवाता है PRIDE :PRIDE अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री, एमबीए, एमसीएम, एमएससी(आईटी), पीजी डिप्लोमा प्रोग्राम, बीएलआईएस, एमएलआईएस के डिस्टेंस कोर्स करवाता है, जिसमें एडमिशन के लिए वह हर साल एंट्रेस एग्जाम भी लेता है। इसकी शुरुआत 2001-2002 में हुई थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
0 टिप्पणियाँ