P1 21वीं सदी में भारत और इजरायल मानवता के इतिहास में नया अध्याय लिखेंगे - मोदी

http://bit.ly/2SuWQUZ अहमदाबाद. इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू बुधवार को गुजरात के दौरे पर हैं। अहमदाबाद में नरेंद्र मोदी ने उनका जोरदार वेलकम किया। दोनों पीएम ने बनासकांठा के देव ढोलेरा गांव में iCreate सेंटर का इनॉगरेशन किया। यहां वे दोनों वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बनासकांठा के सुईगाम तालुका को मोबाइल वॉटर डिजलाइनेशन वैन भी देंगे। इससे पहले दोनों नेताओं ने 8 किमी को रोड शो किया और साबरमती आश्रम गए। वैन से समुद्र के खारे पानी को पीने योग्य बनाया जाता है। गुजरात में मोदी की स्पीच 1) नए इनोवेशन की जरूरत - भारत-इजरायल इनोवेशन ब्रिज एक ऑनलाइन ब्रिज है। आने वाले दिनों में दोनों देशों के स्टार्टअप्स के लिए बहुत बड़े लिंक के तौर पर उभरेगा। साथियों भारत के पास अथाह सामुद्रिक शक्ति है। 7500 किलोमीटर से ज्यादा लंबा हमारा समुद्री तट, 1300 केकरीब छोटे-बड़े द्वीप, 25 लाख स्पेशल इकोनॉमिक जोन... इस ताकत का इस्तेमाल देश के लिए और ज्यादा हो सके, इसके लिए नए इनोवेशन की जरूरत है। 2) इजरायल की मदद से बीएसएफ को मिलेगा साफ पीने का पानी - ब्लू इनोवेशन से हमारे मछुआरे भाइयों की जिंदगी बदल सकती है। नेतन्याहू ने पिछली यात्रा के दौरान समुद्री जल को साफ पानी में बदलने लायक एक मोटेरेबल ड्राइव दिखाई। वैसा ही एक यंत्र वो अपने साथ लाए हैं। बनासकांठा के एक गांव में इस यंत्र को लगाया गया है। इससे बीएसएफ जवानों को साफ पानी मिलेगा, ग्रामीणों को साफ पानी मिलेगा। 3) एग्रीकल्चर में इजरायल ने की मदद - इजरायल के साथ एग्रीकल्चर क्षेत्र में 28 में से 25 सेंटर ऑफ एक्सीलेंस तैयार हो चुके हैं। इनसे काफी मदद मिल रही है। इन सेंटर्स में 3 गुजरात में स्थापित हुए हैं। हम बनासकांठा के एक तालुक में जा रहे हैं, वहीं से कच्छ में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात करेंगे। 4) मानवता के इतिहास में नया अध्याय लिखेंगे भारत और इजरायल - यहां के कुछ लोगों को इजरायल में भी ट्रेनिंग दी गई है। भारत और इजरायल के बीच ये सहयोग और विकास की भावना दोनों देशों को उज्ज्वल भविष्य के लिए अहम है। 21वीं सदी में दोनों देशों का साथ मानवता के इतिहास में नया अध्याय लिखेगा। 5) भारत की संस्कृति में घुलमिल गए हैं यहूदी - भले ही कम संख्या में हों, लेकिन यहूदी समुदाय अहमदाबाद और आसपास के इलाकों में चैन की जिंदगी जी रहे हैं। वे हमारी संस्कृति से घुलमिल गए हैं। उन्होंने हमारे देश और इजरायल में अपने संबंध बनाए हैं। आज इस मौके पर आईक्रिएट को साकार करने में जिन लोगों ने सहयोग दिया है, उन्हें मैं विशेष तौर पर धन्यवाद देता हूं। साबरमती आश्रम गए नेतन्याहू - मोदी-नेतन्याहू ने अहमदाबाद एयरपोर्ट से साबरमती रिवर फ्रंट होते हुए रोड शो किया। इसके बाद दोनों नेता नेतन्याहू साबरमती आश्रम पहुंचे। दोनों नेताओं ने यहां करीब आधा घंटा बिताया। - नेतन्याहू और उनकी वाइफ सारा ने चरखा चलाया और पतंग भी उड़ाई। - साबरमती आश्रम में नेतन्याहू, उनकी पत्नी और मोदी बरामदे में बैठे। मोदी ने उन्हें गांधीजी और आश्रम से जुड़ी काफी चीजें बताईं। - मोदी का किसी फॉरेन लीडर के साथ दूसरा रोड शो था। पिछले साल सितंबर में मोदी ने जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे के साथ भी अहमदाबाद में रोड शो किया था। - 2014 में भारत दौरे पर आए चीन के प्रेसिडेंट शी जिनपिंग भी मोदी के साथ साबरमती आश्रम गए थे। मोदी ने की थी तारीफ - जुलाई में मोदी की इजरायल विजिट के दौरान इस जीप का प्रदर्शन किया गया था। - इससे समुद्र के खारे पानी को फिल्टर करके पीने लायक बनाया जाता है। - इसकी कीमत 3.90 लाख शेकेल्स (करीब 72 लाख रुपए) बताई गई है। और क्या है इस जीप की खासियत? - वजन: 1540 Kg - स्पीड: 90 kmph - यह किसी भी मौसम में कहीं भी पहुंच सकती है। - यह पानी के किसी भी सोर्स (जैसे, नदी, तालाब, समुद्र, कुआं) से कनेक्ट हो जाती है। इस जीप में दो लोग बैठ सकते हैं। मुश्किल हालात में भी हो सकती है इस्तेमाल - इजरायल के पीएमओ के मुताबिक, बाढ़ और भूकंप के दौरान भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। दूर-दराज के इलाकों और मिलिट्री ऑपरेशंस के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। - ये सिस्टम हर दिन समुद्र के 20 हजार लीटर पानी को पीने लायक बना सकता है। - इसके अलावा यह एक दिन में 80 हजार लीटर खारा, गंदा या दूषित पानी WHO स्टैंडर्ड के मुताबिक साफ कर सकती है।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

netanyahu dedicated to modi mobile water desalination van for gujarat village news and updates
netanyahu dedicated to modi mobile water desalination van for gujarat village news and updates
netanyahu dedicated to modi mobile water desalination van for gujarat village news and updates

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ