नए साल के पहले ही दिन मोदी सरकार ने घटाए सिलेंडर के दाम, अब इतने रुपए कम में मिलेगा LPG गैस सिलेंडर

http://bit.ly/2BTbn5X

न्यूज डेस्क। 1 जनवरी, 2019 से देशभर में कुकिंग गैस यानी LPG की प्राइस कम हो गई हैं। अब सब्सिडी वाले LPG सिलेंडर की कीमत 5.91 रुपए प्रति सिलेंडर और गैर-सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत 120.50 रुपए प्रति सिलेंडर कम हो गई है। नई कीमतें रात 12 बजे से लागू हो चुकी हैं।

एक महीने में दूसरी बार कटौती

एक महीने के अंदर सिलेंडर की प्राइस दूसरी बार घटाई है। इससे पहले 1 दिसंबर को सब्सिडी वाले LPG सिलेंडर की कीमत 6.52 रुपए प्रति सिलेंडर और गैर-सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत 133 रुपए प्रति सिलेंडर कम की गई थी। हालांकि, जून 2018 से लगातार 6 बार LPG के दाम बढ़ाए गए थे। इस बारे में भोपाल स्थित रघु इंडेन गैस सर्विस ने बताया कि बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर अब 698.50 रुपए में मिलेगा। जिसकी पुरानी कीमत 818.50 रुपए थी।

दिल्ली की नई कीमतें

इस कटौती के बाद अब 14.2kg वाला सब्सिडाइज्ड LPG सिलेंडर राजधानी दिल्ली में 494.99 रुपए का मिलेगा। इसकी पुरानी कीमत 500.90 रुपए थी। वहीं 14.2kg के गैर-सब्सिडी वाले LPG सिलेंडर को अब दिल्ली में 689 रुपए में खरीद पाएंगे। इसकी पुरानी कीमत 809.50 रुपए थी।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
LPG Cylinder Price Reduced By Rs. 120.50 For Unsubsidised Consumers Rs. 5.91 For Subsidised

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ