नई दिल्ली. एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) ने देश के 16 बड़े एयरपोर्ट्स पर प्लास्टिक के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है। अब से यात्रीगण स्ट्रॉ, प्लास्टिक कटलरी (कैंची, चाकू-छुरी जैसी चीजें) और प्लास्टिक प्लेट्स जैसे सामान अपने साथ नहीं ले जा सकेंगे।
एएआई द्वारा चयनित 16 बड़े एयरपोर्ट्स में पहले और दूसरे नंबर पर मध्यप्रदेश के इंदौर एवं भोपाल शामिल हैं। इनके अलावा अहमदाबाद, भुवनेश्वर, तिरुपती, त्रिची, विजयवाड़ा, देहरादून, चंडीगढ़, वडोदरा, मदुरै, रायपुर, विजाग, पुणे, कोलकाता और वाराणसी शामिल हैं।
एएआई ने क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया के साथ मिलकर 31 जनवरी 2019 तक 34 बड़े एयरपोर्ट्स पर प्लास्टिक बैन करने का लक्ष्य निर्धारित किया था। ये 34 एयरपोर्ट्स प्रतिवर्ष 10 लाख यात्रियों को संभालते हैं। मुल्यांकन के आधार पर एएआई ने पहले राउंड में 16 प्रमुख एयरपोर्ट को सेलेक्ट किया है।
एयरपोर्ट डायरेक्टर अर्यमा सान्याल के मुताबिक, सभी एयरपोर्ट्स के फूड स्टॉल पर भी ईकोफ्रेंडली प्लेट का उपयोग किया जा रहा है। प्लास्टिक बोतल की क्रेशर मशीन भी लगा दी गई। इसकेउपयोग पर यात्रियों को फूड काउंटर पर 10 प्रतिशत का डिस्कांउट भी मिल रहा। अथॉरिटी ने ग्रीन हाउस गैसों का प्रभाव कम करने के लिए एक पर्यावरण नीति भी बनाई है।
0 टिप्पणियाँ