प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के लिए 1.75 लाख स्क्वेयर फीट का पंडाल तैयार

http://bit.ly/2Qd6oCh

गुरदासपुर. 3 जनवरी को गुरदासपुर में होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के लिए 1.75 लाख स्क्वेयर फीट का पंडाल तैयार किया गया है। पंडाल में लोगों के बैठने के लिए 25 हजार कुर्सियां लगा दी गई हैं। रैली को लेकर पुलिस ने थ्रीलेयर सिक्योरिटी का बंदोबस्त किया है, जबकि शहर के 10 किलोमीटर तक के एरिया को पूरी तरह से सील कर दिया है।

वहीं, सुरक्षा को लेकर पंजाब पुलिस व पंजाब आर्म्ड पुलिस के 3500 मुलाजिमों तैनात हैं। अकाली-भाजपा नेताओं द्वारा पूरे पंजाब में बैठकें की जा रही हैं और अधिक से अधिक लोगों को रैली में लाने के लिए कहा गया है।

पीएम मोदी को सुनने के लिए पंजाब भर से लोग पहुंच रहे हैं, जिसके चलते भाजपा नेताओं द्वारा 45 हजार से अधिक लोगों के खाने का इंतजाम किया जा रहा है। रैली में प्रधानमंत्री कब पहुंचेंगे, इस संबंधी किसी को कुछ पता नहीं है, क्योंकि समय को लेकर खुफिया विभाग भी क्यास ही लगा रहा है।

सूत्रों अनुसार प्रधानमंत्री सुबह 10 बजे अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से जालंधर की लवली यूनिवर्सिटी में पहुंचेंगे। उसके बाद गुरदासपुर आएंगे, जबकि भाजपा नेताओं द्वारा उनके गुरदासपुर पहुंचने का समय साढ़े 10 बजे दिया जा रहा है।

श्वेत मलिक बोले- मोदी करेंगे शुक्राना रैली

कांग्रेस में आज तक जितने भी घपले, स्कैंडल हुए हैं वह कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान व उनके मंत्रियों द्वारा किए गए हैं। केंद्र की भाजपा सरकार पर सिर्फ एक आरोप लगा था उसे भी सुप्रीमकोर्ट द्वारा खारिज कर दिया गया है। यह बात भाजपा पंजाब प्रधान श्वेत मलिक ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही।


इस दौरान उनके साथ हलका गुरदासपुर के पूर्व सांसद स्व. विनोद खन्ना की पत्नी कविता खन्ना भी मौजूद थीं। रैली से मात्र 2 दिन पहले गुरदासपुर पहुंचीं पूर्व सांसद स्व. विनोद खन्ना की पत्नी कविता खन्ना ने कहा कि इस रैली से चुनावी बिगुल बजेगा। प्रधानमंत्री की इस रैली में जहां केंद्र सरकार के मंत्री प्रभात झा समेत भाजपा के कई दिग्गज नेता भी आ रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ