ये कश्मीर नहीं, केरल का मुन्नार है जहां सड़कें और मैदान बर्फ से ढंके हैं, -3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है तापमान

http://bit.ly/2RxtJTO

वीडियो डेस्क. ठंड की चपेट में उत्तरी भारत ही नहीं, दक्षिण भारत भी है। भारी बर्फबारी से ठिठुरते कश्मीर के बारे में आपने अक्सर सुना होगा लेकिन पहली बार गिरते तापमान का असर केरल के मशहूर हिल स्टेशन मुन्नार में भी देखने मिल रहा है। यहां तापमान -3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे हालात बिल्कुल कश्मीर जैसे हो गए हैं। सड़कों पर बर्फ की चादर बिछी दिख रही है और ठंड अपने चरम पर है।

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, उत्तरी हवाओं के कारण हर 3 या 5 साल में ऐसी स्थिति बनती है, जब दक्षिण भारत में कई जगह पारा अपने न्यूनतम स्तर तक पहुंच जाता है। हालांकि मुन्नार की ये तस्वीरें चौंकाने वाली हैं क्योंकि अपनी हरियाली और खूबसूरत वादियों के लिए केरल का ये डेस्टिनेशन पूरे भारत में मशहूर है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Munnar in Kerala recently recorded a minimum of -3 degree Celsius

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ