भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी रोहित शर्मा ने अपनी बेटी की नई फोटो शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने अपनी बेटी का नाम भी फैन्स के साथ शेयर किया है। रोहित ने वाइफ रितिका और बेटी के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा है- बेबी समायरा। बता दें रोहित हाल ही में बेटी के पिता बने हैं, जिसके बाद वो ऑस्ट्रेलिया दौरा बीच में छोड़कर पत्नी और बेटी से मिलने मुंबई लौट आए थे।
नहीं दिख रहा बेटी का चेहरा
- रोहित शर्मा ने बेटी समायरा की जो नई फोटो शेयर की है, उसमें भी उसका चेहरा नजर नहीं आ रहा है। वाइफ रितिका बेटी को गोद में लिए हुए है और रोहित इनके पीछे खड़े हैं।
- इससे पहले भी रोहित शर्मा ने अपनी बेटी की फर्स्ट फोटो अपने फैन्स का साथ शेयर की थी। इस फोटो में रोहित शर्मा और रितिका के सिर्फ हाथ दिख रहे थे। वहीं बेटी ने उनकी उंगलियों को पकड़ रखा था।
- रोहित ने इंस्टाग्राम पर ये फोटो शेयर करते अपने फैन्स को नए साल की शुभकामनाएं दी थीं और लिखा था, 'Well hello world! Let's all have a great 2019'।
- रोहित की वाइफ रितिका ने 30 दिसंबर को बेटी को जन्म दिया था, जिसके बाद रोहित मुंबई के लिए रवाना हो गए। BCCI के मुताबिक रोहित 12 जनवरी को शुरू होने वाली वनडे सीरीज खेलने के लिए 8 जनवरी को टीम से जुड़ेंगे।
साल 2015 में हुई थी शादी
रोहित शर्मा और रितिका की शादी 13 दिसंबर 2015 को हुई थी। रोहित के लिए साल 2018 बेहद शानदार रहा। इस दौरान उन्होनें वन डे क्रिकेट में 73.57 की औसत से कुल 1030 रन बनाए। जबकि टी 20 में 36.87 की औसत से कुल 590 रन बनाए, जिसमें दो शतक भी शामिल हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
0 टिप्पणियाँ