क्रिकेट को उसका कोहिनूर देने वाले आचरेकर का निधन, 4 किस्से, जो बताते हैं कि कोच आचरेकर ने कैसे सचिन को तैयार किया

http://bit.ly/2s7zeKC

नेशनल डेस्क. सचिन तेंडुलकर (Sachin Tendulkar) के कोच और द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता रामाकांत आचरेकर (Ramakant Achrekar passed away) का मंगलवार को मुंबई में निधन हो गया। वह 87 वर्ष के थे। वो काफी वक्त से बीमार थे। बुधवार शाम 6.30 बजे मुंबई में अंतिम सांस ली। अपने कोच के निधन पर सचिन ने भावुक पोस्ट लिखी। सचिन ने कहा, स्वर्ग में भी अगर क्रिकेट होगा तो आचरेकर सर उसे समृद्ध कर देंगे। कोच आचरेकर और सचिन से जुड़े 4 किस्से सुनाते हैं, जो बताते हैं कि कोच रामाकांत आचरेकर ने सचिन को कैसे तैयार किया।


डेडिकेशन: एक दिन में सचिन को 2 से 3 मैच में ले जाते थे आचरेकर : एक मैच में जैसे ही सचिन आउट होते, आचरेकर उन्हें लेकर शहर के जिस भी मैदान में मैच चल रहा हो, वहां पहुंचते और सचिन से बैटिंग कराते। दूसरे बच्चों का नुकसान ना हो, इसीलिए सचिन को 50 रन से ज्यादा बैटिंग की इजाजत नहीं थी।

कमिटमेंट: सचिन, आचरेकर सर और स्टम्प के ऊपर सिक्का : जब सचिन नेट्स पर बैटिंग करते, तो अाचरेकर स्टम्प पर सिक्का रख देते थे। नेट्स के अंत तक अगर सचिन नॉटआउट रहते तो ये सिक्का सचिन का, वरना आउट करने वाले बॉलर का होता। सचिन के पास ऐसे 13 सिक्के आज भी हैं।

एनकरेजमेंट: मैच के बाद सर वड़ा पाव खिलाएं तो समझो अच्छा खेला : सचिन बताते थे कि- भले ही कोई कितना अच्छा खेल ले, आचरेकर सर कभी किसी को वेल-प्लेड नहीं बोलते थे। हां, लेकिन जब कभी वो मैच के बाद मुझे वड़ा पाव खिलाने ले जाते, तो मैं समझ जाता कि आज अच्छा खेला।

मोटिवेशन: आचरेकर सर ने कहा था- तुम्हें तालियां हासिल करनी हैं: 14 साल के सचिन से आचरेकर ने जूनियर मैच खेलने के लिए कहा, पर सचिन एक सीनियर मैच देखने पहुंच गए। अाचरेकर आए, सचिन को थप्पड़ लगाते हुए कहा- तुम्हें दूसरों के खेल पर ताली नहीं बजानी है, तालियां हासिल करनी हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ramakant Achrekar passed away, Four stores related Sachin Tendulkar practice

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ