आईआरसीटीसी से एयर टिकट बुक करने पर फ्री मिलेगा 50 लाख का दुर्घटना बीमा

http://bit.ly/2Qy1a43

नई दिल्ली. भारतीय रेलवे एयर पैसेंजर्स के लिए फ्री बीमा का एक ऑफर लाया है। यदिकोईभारतीय रेलवे केटेरिंग और टूरिज्म कॉर्पोरेशन (आईआरसीटीसी) की वेबसाइट से एयर टिकट बुक करता है, तो उसे फ्री में 50 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा मिलेगा।

  1. पैसेंजर्स को यह सुविधा टिकट की क्लास के आधार पर अलग-अलग मिलेगी। यह ऑफर घरेलुऔर अंतरराष्ट्रीय दोनों प्रकार की फ्लाइट के टिकट बुकिंग पर उपलब्ध रहेगा।

  2. पैसेंजर्स को इस सेवा का लाभ यात्रा के दौरान दुर्घटना होने पर मिलेगा। बीमा की यह रकम दुर्घटना में मृत्यु होने पर या पूर्ण विकलांग होने पर मिलेगी।

  3. भारतीय रेलवे केटेरिंग और टूरिज्म कॉर्पोरेशन (आईआरसीटीसी) यह योजना भारती एक्सा सामान्य बीमा कंपनी के साथ मिलकर लाया है। यह योजना एक फरवरी से लागू होगी।



    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
      IRCTC offers free travel insurance of 50 lakhs for air travellers

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ