इकोनॉमी क्लास वाले यात्री 75% तक कम किराए में बिजनेस क्लास में अपग्रेड कर सकेंगे

http://bit.ly/2QA730y

नई दिल्ली. एयर इंडिया के इकोनॉमी क्लास के पैसेंजर कुछ अतिरिक्त किराया देकर अपना टिकट बिजनेस क्लास में अपग्रेड करवा सकेंगे। इसके लिए एयरलाइन ने बिडिंग सिस्टम शुरू किया है। ज्यादा बोली लगाने वाले यात्रियों को प्राथमिकता देते हुए बिजनेस क्लास की खाली सीटें अलॉट की जाएंगी। सबसे कम बिडिंग के लिए अधिकतम 75% की लिमिट लागू होगी। यानी अपर क्लास के वास्तविक किराए से 75% तक कम राशि के लिए बिड की जा सकेगी।

  1. बिडिंग की लिमिट अलग-अलग सेक्टर के लिए अलग-अलग है। इकोनॉमी क्लास के पैसेंजर को 4 कैटेग्री- बिजनेस लाइट, बिजनेस, फर्स्ट लाइट और फर्स्ट में टिकट अपग्रेड करवाने का विकल्प मिलेगा। पैसेंजर flightservices.airindia.in पर जाकर ऑनलाइन बिड फाइल कर सकते हैं।

  2. एयरपोर्ट पर चेक-इन के वक्त पैसेंजर को यह पता चल पाएगा कि उनका टिकट अपग्रेड हुआ है या नहीं। अपग्रेड नहीं होने पर पैसेंजर को 5 दिन में अतिरिक्त पैसे लौटा दिए जाएंगे।

  3. बिजनेस लाइट नाम से यह स्कीम देश के 6 मेट्रो शहरों की उड़ानों और अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स के लिए शुरू की गई है। यूएस, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, जापान और हॉन्गकॉन्ग की उड़ानों के लिए बिजनेस लाइट योजना लागू होगी। खाड़ी देशों की उड़ानों के लिए फिलहाल इसे शुरू नहीं किया गया है।

  4. एयर इंडिया को उम्मीद है कि बिजनेस लाइस स्कीम से यात्रियों के साथ-साथ एयरलाइन को भी फायदा होगा। एयर इंडिया हर रोज 72,000 सीटों की क्षमता वाली फ्लाइट्स का संचालन करती है। इनमें 4,500 सीटें बिजनेस क्लास की होती हैं।



    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
      AirIndia launches bidding lite to upgrade seats from economy to business

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ