दिल्ली.बुधवार शाम ओडिशा के केंद्रपाड़ा में बड़ा हादसा हो गया। यहांमहानदी में नाव पलटने से महिला की मौत हो गई, जबकि 9 लोग अब तक लापता हैं। सभी नए साल की पिकनिक मनाकर लौट रहे थे।
मशीनीकृत नाव में दस लोग सवार थे। सभीजगतसिंहपुर जिले के कुजांग इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलने परकेंद्रपाड़ा के कलेक्टर डी सतपथि और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस और प्रशासन राहत कार्य में जुट गया है। बचाव अभियान के लिए दमकल कर्मचारी और ओडिशा आपदा त्वरित कार्रवाई बल को भी लगाया गया है। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मृतक आश्रित को 4 लाख रुपये तथा घायलों कामुफ्त इलाज कराने की घोषणा की है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
0 टिप्पणियाँ