नेशनल डेस्क। पश्चिम बंगाल के बर्धमान जिले में एक आंख की गाय ने जन्म लिया। लोग इस गाय को भगवान मान बैठे है और पूजा करने लगे। स्थानिय लोगों का मानना है कि ये भगवान का रूप हैं, जो उनके जिले में जन्मे हैं, इसीलिए इस गाय के बछड़े को गांव वाले दिन-रात पूज रहे हैं। इस गाय की जीभ बाहर निकली हुई है। इस गाय के मालिक का कहना है कि जब से बछड़ा उनके घर में जन्मा है, हर रोज़ लोगों की भीड़ इसके दर्शन करने आ रही है। विज्ञान की मानें तो इस बछड़े को साइक्लोपिया (Cyclopia) है, जो कि एक रेयर डिसॉर्डर है. ऐसी बीमारी सिर्फ जानवरों में ही नहीं बल्कि इंसानों को भी होती है। इसमें मां के गर्भ में बच्चे की आंख और मुंह का कुछ हिस्सा पूरी तरह से डेवेलप नहीं हो पाता।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
0 टिप्पणियाँ