गुजरातः बाइक सवारों ने शेरों के झुंड को भगाया, तीसरे ने वीडियो बनाया, अब मोटरसाइकिल के रजिस्ट्रेशन नंबर से आरोपियों को खोज रही पुलिस

http://bit.ly/2F5Ymdj

वीडियो डेस्क. गुजरात के अमरेली में पशुओं के खिलाफ क्रूरता का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में दो लोग बाइक से शेरों का पीछा करते नजर आ रहे हैं, जबकि तीसरा पैदल चलते हुए घटना का वीडियो बना रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस आरोपियों को खोजने में जुट गई है।

यह वीडियो अमरेली जिले के लील्‍या तालुका का बताया जा रहा है, जहां के जंगलों में 100 से अधिक शेर हैं, जो अक्सर इंसानी बस्तियों के करीब पहुंच जाते हैं। यह वीडियो सोमवार शाम का बताया जा रहा है, जिसके बाद मामले में जांच शुरू कर दी गई है। बाइक के रजिस्‍ट्रेशन नंबर से आरोपियों का पता लगाया जा रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
three men chased lions in gujarat, video goes viral

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ