महिला पर फायरिंग के आरोपी पूर्व जेडीयू विधायक राजू सिंह पुलिस कस्टडी में भेजे गए

http://bit.ly/2LMLCss

नेशनल डेस्क। दिल्ली में बीजेपी नेता और पूर्व जेडीयू विधायक राजू सिंह को दिल्ली की एक अदालत ने 7 दिनों के लिए पुलिस कस्टडी में भेज दिया। पूर्व विधायक पर नए साल के जश्न के दौरान हवाई फायरिंग का आरोप है, गोली लगने से महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। दिल्ली के फार्महाउस में राजू सिंह काफी लोगों के साथ पार्टी कर रहे थे, जिस दौरान उन्होंने फायरिंगी थी।

महिला को फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था
महिला को गोली लगने के बाद इलाज के लिए दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। राजू सिंह की पत्नी पर भी घटना के बाद फर्श को साफ करने का आरोप है। राजू सिंह पहले जेडीयू में थे और विधायक भी चुने गुए, लेकिन 2015 में उन्होंने बीजेपी ज्वाइन कर ली।

31 दिसंबर की रात में रखी थी न्यू ईयर पार्टी
बता दें कि 31 दिसंबर की रात नए साल का जश्न मनाने के लिए राजू सिंह ने एक पार्टी रखी थी। इसमें काफी लोग शामिल हुए थे। उनके बिजनस पार्टनर भी अपनी पत्नी के साथ शामिल हुए थे। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, नए साल के जश्न के दौरान पूर्व JDU विधायक राजू सिंह की हर्ष फायरिंग में अर्चना गुप्ता घायल हो गईं और इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। महिला पेशे से आर्किटेक्ट थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
BJP leader and former JDU MLA Raju Singh who was arrested

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ