एचडीएफसी म्यूचुअल फंड 2 साल बाद देश की सबसे बड़ी असेट मैनेजमेंट कंपनी बनी

http://bit.ly/2s6UgZG

नई दिल्ली. एचडीएफसी म्यूचुअल फंड देश की सबसे बड़ी असेट मैनेजमेंट कंपनी (एएमसी) बन गई है। इसने 2 साल बाद आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड को पीछे छोड़ दिया है। एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया के आंकड़ों के मुताबिक 31 दिसंबर 2018 तक एचडीएफसी एएमसी 3.35 लाख करोड़ रुपए का मैनेजमेंट संभाल रही थी। जबकि, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड 3.08 लाख करोड़ रुपए का फंड मैनेज कर रही थी।

  1. अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में एचडीएफसी म्यूचुअल फंड का असेट्स अंडर मैनेजमेंट (एयूएम) 9% बढ़ा। जबकि, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड के एयूएम में 0.6% की गिरावट आई।

  2. आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड ने मार्च 2016 में एचडीएफसी म्यूचुअल फंड को पीछे छोड़ा था। इससे पहले एचडीएफसी एमएफ लगातार 5 साल तक टॉप पर रही थी।

  3. कंपनी एयूएम (रुपए)
    एचडीएफसी म्यूचुअल फंड 3.35 लाख करोड़
    आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एमएफ 3.08 लाख करोड़
    एसबीआई एमएफ 2.64 लाख करोड़
    आदित्य बिरला सन लाइफ एमएफ 2.42 लाख करोड़
    रिलायंस एमएफ 2.36 लाख करोड़
  4. दिसंबर तिमाही खत्म होने तक म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री का कुल असेट अंडर मैनेजमेंट 23.61 लाख करोड़ रुपए हो गया। म्यूचुअल फंड कंपनियों को उम्मीद है कि इस साल इंडस्ट्री की ग्रोथ तेजी से बढ़ेगी।



    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
      HDFC mutual fund largest AMC in india leaves ICICI Prudential MF behind

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ