न्यूज डेस्क। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC) लोगों के लिए एक ऐसा कॉन्टेस्ट लेकर आई है, जिसमें वे 25 हजार रुपए के पेट्रोल वाउचर जीत सकते हैं। औसतन सालभर में घर से ऑफिस और ऑफिस से घर जाने में इतने रुपए का पेट्रोल लग जाता है। IOC के इस कॉन्टेस्ट का नाम 'I Love IndianOil' है।
फेसबुक और ट्विटर पर दी जानकारी
इंडियन ऑयल ने इस कॉन्टेस्ट की जानकारी अपने ऑफिशियल ट्विटर और फेसबुक पेज पर शेयर की है। इस कॉन्टेस्ट में शामिल होने के लिए लोगों के पास फेसबुक या ट्विटर अकाउंट होना जरूरी है। कॉन्टेस्ट में कंपनी से जुड़े कर्मचारी भी शामिल हो सकते हैं। इस कॉन्टेस्ट में कुछ सवाल पूछे जाएंगे जिनके सही जवाब देकर आप पेट्रोल वाउचर जीत सकते हैं। ये कॉन्टेस्ट 3 जनवरी से 9 जनवरी तक चलेगा।
A big thank you to all our customers for their loyalty & trust in us for so many years. Stay tuned for #ILoveIndianOil contest tomorrow. Stand a chance to win Fuel vouchers worth Rs 5 lac. *TnC apply https://t.co/FRcb8CpqC5 pic.twitter.com/9qYhHPaau2
— Indian Oil Corp Ltd (@IndianOilcl) January 2, 2019
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
0 टिप्पणियाँ