वीआईपी के बजाय महिला और उसकी मां से कराया गया गुवाहाटी एयरपोर्ट के एयरोब्रिज का उद्घाटन

http://bit.ly/2F4PBPF

गुवाहाटी. असम के गुवाहाटी में स्थित लोकोप्रिय गोपीनाथ बोर्दोलोई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट में हाल ही में दो नए एयरोब्रिज का उद्घाटन किया गया। खास बात यह रही कि इनका उद्घाटन किसी वीआईपी ने नहीं, बल्कि आम लोगों से करवाया गया। इनमें एक महिला और उसकी दिव्यांग बेटी शामिल थीं। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के इस कदम को सोशल मीडिया पर नया 'वीआईपी कल्चर' बताया गया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जहां दिव्यांग महिला गुवाहाटी एयरपोर्ट से जाने वाली पहली यात्री थी। वहीं, दूसरे एयरोब्रिज का उद्घाटन गुवाहाटी एयरपोर्ट पर उतरने वाली महिला से करवाया गया। असम एयरपोर्ट पर दो नए एयरोब्रिज जुड़ने के साथ अब वहां इनकी कुल संख्या 6 पहुंच गई है। एएआई ने बुधवार को कहा कि नए एयरोब्रिज के शुरू होने के बाद भीड़ का जमाव कम होगा, जिससेयात्रियों को आने-जाने में आसानी होगी।

गुवाहाटी एयरपोर्ट प्रशासन कर रहा पहल

हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब एयरपोर्ट अथॉरिटी ने अपने नए निर्माणों का उद्घाटन यात्रियों से करवाया हो। इससे पहले 24 दिसंबर को भी गुवाहाटी एयरपोर्ट में यात्रियों से ही सुरक्षा परिसर और प्रस्थान परिसर में दो नए रिटेल आउटलेट का उद्घाटन कराया गया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Woman and Her Child Inaugurate Aerobridges at Guwahati Airport
Woman and Her Child Inaugurate Aerobridges at Guwahati Airport
Woman and Her Child Inaugurate Aerobridges at Guwahati Airport

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ