पापा धोनी के साथ स्विमिंग पूल में मस्ती करती दिखी बेटी जिवा, क्यूट वीडियो आया सामने

http://bit.ly/2GQ7vrX

स्पोर्ट्स डेस्क। टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का अपनी बेटी जिवा के साथ मस्ती करते दिखे। सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में धोनी और जिवा स्विमिंग पूल में हैं। धोनी जिवा के साथ खेलते हुए नजर आ रहे हैं, जबकि उनका एक पेट डॉग भी नजर आएगा। इसके अलावा एक और वीडियो है, जिसमें धोनी और जिवा साथ में मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। धोनी ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच 1 नवंबर 2018 को खेला था और उसके बाद से वो क्रिकेट से ब्रेक पर चल रहे हैं। अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए वो टीम इंडिया में वापसी करेंगे। इस बीच धोनी ने अपने परिवार के साथ काफी समय बिताया। बीच-बीच में उनके कई वीडियो वायरल होते रहे।


ऑस्ट्रेलिया में वनडे सीरीज में खेलेंगे धोनी
टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 12 जनवरी से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी। ये मैच में 12, 15 और 18 जनवरी को सिडनी, सिडनी और एडिलेड में खेले जाएंगे। इस तरह से भारत का दो महीने का दौरा खत्म होग।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ms dhoni enjoyingwith daughter ziva dhoni in swimming pool

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ