बेंगलुरु. कर्नाटक के बेंगलुरु में पुलिस को रेलवे स्टेशन के पास एक भिखारी का शव मिला। इसे देखकर पुलिस तब हैरान रह गई, जब उसके आर्टिफिशियल पैर से 96,760 रुपए की रकम मिली। इस भिखारी का नाम शरीफ साब बताया जा रहा है। ये हैदराबाद का रहने वाला था और कई साल से कैंटोमेंट रेलवे स्टेशन पर भीख मांग रहा था।
नोट और सिक्के से भरा था आर्टिफिशियल पैर
- मंगलवार रात करीब 10 बजे स्टेशन से गुजरने वाले लोगों की नजर प्लेटफॉर्म पर एक डेडबॉडी पड़ी, तो उन्होंने रेलवे पुलिस को इस बात की खबर दी। रेलवे पुलिस ने हाई ग्राउंड्स पुलिस को अलर्ट किया।
- पुलिस जब शरीफ की डेडबॉडी लेने के लिए पहुंची और उसे उठाया जाने लगा तो उसका पैर काफी वजनी लगा। पैर चेक किया गया तो पुलिस वाले हैरान रह गए।
- शरीफ को एक आर्टिफिशियल पैर लगा था और उसे शरीर से अलग किया गया तो उसके अंदर से बड़ी मात्रा में नोट और सिक्के बरामद हुए हैं।
- शरीफ के पैर से 500 से 42 नोट, 100 के 470 नोट, 200 के 20 नोट, 50 के 215 नोट, 20 के 430 नोट और 10 के 528 नोट मिले हैं।
पुलिस ने बहन को दी खबर
- पुलिस ने बताया कि शरीफ की बहन हैदराबाद में रहती है और उसे इसकी सूचना दे दी गई है और अस्वाभाविक मृत्यु का मामला दर्ज किया गया है।
- पुलिस को पता चला है कि शरीफ का पैर गैंगरीन की वजह से काटना पड़ा था और उसकी जगह नकली पैर लगा था। वो स्टेशन के पास ही रहता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
0 टिप्पणियाँ