वीडियो डेस्क. इंडिया की सड़कों पर ट्रैफिक जाम कोई नई बात नहीं है, लेकिन हालात तब और बिगड़ जाते हैं जब इसमें कोई एंबुलेंस फंस जाती है। हालांकि अगर जाम के बीच भी कोई एंबुलेंस को रास्ता दे या उसे निकालने में मदद करे, तो हम उसकी तारीफ करते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है जिसमें आप पुलिसवाले की तारीफ करते नहीं थकेंगे।
ये वीडियो केरल के कोट्टयम जिले का है और इस पुलिसवाले की पहचान रंजीत कुमार राधाकृष्णन के रूप में हुई है। रंजीत ने किस तरह संकरी रोड पर लगे भारी जाम में से निकलने में मदद की, ये एंबुलेंस के डैशबोर्ड कैमरे में रिकॉर्ड हुआ है। वीडियो वायरल होने पर कोट्टयम के पुलिस अधिकारियों ने भी रंजीत को पीठ थपथपाई है। रंजीत की इस कोशिश में दूसरे लोगों ने भी मदद की और अपनी गाड़ी से थोड़ी किनारे कर एंबुलेंस को जगह दी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
0 टिप्पणियाँ