नए साल का जश्न मना रहे थे लोग, पर तभी दो परिवारों के साथ हुई ऐसी अनहोनी, मातम में बदल गया नए साल का जश्न

http://bit.ly/2LIdPk3

नई दिल्ली. दिल्ली में कई परिवारों के लिए नए साल का जश्न मातम में बदल गया। यहां नए साल के जश्न में गोली लगने से 10 साल के एक लड़के की मौत हो गई। वहीं, गोली लगने से ही 14 साल का एक लड़का जख्मी बताया जा रहा है। दोनों हादसे एक ही रात को हुए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

10 साल के लड़के की मौत
- एक हादसा दिल्ली के उस्मानपुर में हुआ। यहां नए साल के वेलकम के लिए आतिशबाजी हो रही थी, तभी किसी ने फायरिंग कर दी। ये गोली आतिशबाजी देख रहे 10 साल रेहान को जा लगी।
- इतना शोरशराबा था कि किसी ने भी इस तरफ ध्यान नहीं दिया और जश्न मनाने में लगे रहे। पटाखों का शोर जब रुक गया, तब लोगों की नजर रेहान पर पड़ी।
- पुलिस ने बताया कि चश्मदीदों का दावा है कि उन्होंने सिर्फ आतिशबाजी की आवाज ही सुनी। उन्हें गोली की आवाज सुनाई नहीं दी। वहीं जब शोर थमा, तब रेहान उन्हें बेहोशी की हालत में मिला।
- रेहान को तुरंत हॉस्पिटल पहुंचाया गया, यहां से हॉस्पिटल अथॉरिटी ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। हालांकि, बाद में पुलिस ने लड़के को मृत घोषित कर दिया।
- पुलिस ने बताया कि ये घटना सोमवार रात 11 बजे हुई और इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।

14 साल की लड़का हुआ जख्मी
- दूसरा हादसा भी दिल्ली के वेलकम एरिया में नए साल के सेलिब्रेशन वक्त ही हुआ। यहां नए साल के सेलिब्रेशन के वक्त 14 साल को गोली लग गई, जिससे वो जख्मी हो गया है।
- पुलिस को पता चला कि लड़के के पड़ोसियों के साथ ही लोगों का एक ग्रुप छत पर नया साल का सेलिब्रेशन कर रहा था। तभी एक एक अज्ञात शख्स ने लड़के पर गोली चला दी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ