नए साल पर अभिनेता प्रकाश राज ने ट्विटर पर किया ऐसा ऐलान, लोगों ने किया रिप्लाई- अगला केजरीवाल

http://bit.ly/2s29kb3

नेशनल डेस्क. एक्टर प्रकाश राज (Actor Prakash Raj) ने राजनीति में आने का ऐलान किया है उन्होंने नए साल के मौके पर ठीक 12 बजे रात को ट्वीट किया। प्रकाश राज ने लिखा, 'सभी को नए साल की शुभकामनाएं, एक नई शुरुआत, ज्यादा जिम्मेदारी, आने वाले लोकसभा चुनाव (Lok Sabha 2019) में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में उतरूंगा। सीट की जानकारी जल्द ही दे दी जाएगी। अबकी बार जनता की सरकार।' बता दें कि प्रकाश राज की गिनती उन अभिनेताओं में होती है जो राजनीतिक मुद्दों पर कमेंट करने में कभी भी पीछे नहीं रहते हैं। हाल ही में उन्होंने पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद बीजेपी पर निशाना साधा था।

सोशल मीडिया रिएक्शन : # अगला केजरीवाल


# मैं सिर्फ इस ट्वीट का इंतजार कर रहा था


कौन हैं प्रकाश राज : 26 मार्च, 1965 को जन्में प्रकाश राज एक्टर होने के साथ-साथ डायरेक्टर और प्रोड्यूसर भी हैं। प्रकाश राज ने 2010 में कोरियोग्राफर पोनी वर्मा से दूसरी शादी की। दोनों की उम्र में 12 साल का अंतर है। शादी के छठवें साल 3 फरवरी 2016 को प्रकाश 50 की उम्र में बेटे वेदांत के पिता बने। ये प्रकाश राज की चौथी संतान है।
- दरअसल पोनी से पहले प्रकाश ने 1994 में एक्ट्रेस ललिता कुमारी से शादी की थी। 2009 में दोनों ने तलाक ले लिया। दोनों की दो बेटियां मेघना, पूजा और एक बेटा सिधू है। हालांकि, बेटा अब इस दुनिया में नहीं है।
- प्रकाश राज जहां साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार हैं, वहीं उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों में भी एक्टिंग कर अपनी एक अलग पहचान बनाई है। प्रकाश राज फिल्मों में आने से पहले थिएटर आर्टिस्ट थे।

स्ट्रीट प्ले से की थी शुरुआत :प्रकाश राज ने शुरुआती दौर में थिएटर में काम किया। इसके अलावा वे स्ट्रीट प्ले भी करते थे। उन्हें थिएटर में काम करने के लिए महीने में 300 रुपए मिलते थे। इसके बाद उन्होंने टीवी सीरियलों में काम किया। धीरे-धीरे उन्होंने फिल्मों की तरफ रुख किया। उन्होंने कन्नड़, तमिल, मराठी, मलयाली और हिंदी फिल्मों में काम किया है। उन्होंने फिल्मों में कई तरह के किरदार निभाए। ज्यादातर फिल्मों में उन्होंने विलेन का रोल किया। उन्हें अभिनय के लिए नेशनल अवॉर्ड भी मिल चुका है। उन्होंने फिल्मों में एक्टिंग के अलावा डायरेक्शन भी किया है। बता दें कि उन्होंने फिल्मों के लिए अपना नाम प्रकाश राय से प्रकाश राज रखा था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Actor Prakash Raj Announce on New Year 2019 He will contest next lok sabha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ