नेशनल डेस्क. ऑस्ट्रेलिया में ऐतिहासिक जीत के बाद टीम इंडिया का फील्ड पर किया डांस वायरल हो रहा है। डांस में सभी प्लेयर्स एक दूसरे का हाथ पकड़कर कूदते हुए नजर आ रहे हैं। इसकी खास बात ये है कि इस स्टेप को विराट ने 'पुजारा डांस' का नाम दिया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने इसके पीछे की वजह भी बताई।
पुजारा नहीं कर पा रहे थे डांस स्टेप : दरअसल सीरीज जीतने के बाद इंडियन प्लेयर्स फील्ड पर ही डांस करने लगे, लेकिन इस दौरान पुजारा हाथ-पैर भी नहीं हिला पा रहे थे। इसके बाद बाकी खिलाड़ी उनका हाथ पकड़कर डांस करने लगे। इस दौरान प्लेयर्स डांस कराने के लिए उनका हाथ-पैर मूव कराने की कोशिश कर रहे थे।
बहुत सीधे हैं पुजारा :कोहली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुजारा के डांस के बारे में जिक्र करते हुए कहा कि, भारतीय टीम ने पुजारा डांस किया, क्योंकि पुजारा चलते वक्त भी अपना हाथ नहीं हिलाते हैं।
- कोहली ने कहा 'यह डांस पुजारा के चलने के तरीके से प्रेरित था, जिसे ऋषभ पंत ने शुरू किया और हम भी इस डांस में शामिल हो गए। ईमानदारी से कहूं तो मुझे नहीं पता वह क्या करना चाहते थे। यह मुझे अच्छा लगा जो काफी आसान था लेकिन पुजारा इतना भी नहीं कर सके। आप देख सकते हो कि वो कितने सीधे-साधे हैं।
पुजारा बने मैन ऑफ द सीरीज : पुजारा ने 74.42 की औसत से 521 रन बनाए, जिसमें तीन शतक शामिल हैं। उन्हें इस ऐतिहासिक जीत पर मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। इसके अलावा सिडनी टेस्ट में 193 रनों की पारी की बदौलत मैन ऑफ द मैच भी रहे। पुजारा पहली बार किसी टेस्ट सीरीज में मैन ऑफ द सीरीज चुने गए हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
0 टिप्पणियाँ