कोच रमाकांत आचरेकर की अंतिम यात्रा शुरू, सचिन ने दिया कंधा

http://bit.ly/2R8aHUA

नेशनल डेस्क. भारत रत्न सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar's Coac) के कोच रमाकांत आचरेकर की अंतिम यात्रा (Ramakant Achrekar Final Journy) शुरू हो चुकी है। सचिन ने अपने गुरु को कंधा दिया। सचिन के अलावा अंतिम यात्रा में विनोद कांबली और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे शामिल हुए। इस दौरान मुंबई के युवा क्रिकेटर्स ने आचरेकर को बल्ले से सलामी दी। उनका अंतिम संस्कार शिवाजी पार्क में होगा। बुधवार को मुंबई में आचरेकर का निधन हो गया था। वे 87 साल के थे।

कोच आचरेकर की अंतिम यात्रा का वीडियो :

Rip achrekar sir🌺🌺🌺🌺final journy 😭😭देव माणूस@sachin_rt @ICC @BCCI pic.twitter.com/nxlcHwbiGi


- आचरेकर के निधन पर सचिन ने कहा, ''स्वर्ग में भी अगर क्रिकेट होगा तो आचरेकर सर उसे समृद्ध कर देंगे। उनके अन्य छात्रों की तरह मैंने भी क्रिकेट की एबीसीडी उनसे ही सीखी। मेरे जीवन में उनका योगदान शब्दों से नहीं बताया जा सकता। आज मैं जहां खड़ा हूं, उसका आधार उन्हीं ने बनाया था।''

सचिन के गुरु के तौर पर मिली प्रसिद्धि : आचरेकर का पूरा नाम रमाकांत विठ्ठल आचरेकर था। उनका जन्म 1932 को मुंबई में हुआ था। वह दादर के शिवाजी पार्क में युवा खिलाड़ियों को कोचिंग देते थे। उनकी प्रसिद्धि सचिन तेंडुलकर के गुरु के तौर पर है। आचेरकर मुंबई क्रिकेट टीम के चयनकर्ता भी रहे।

- सचिन ने शुरुआती दिनों में आचरेकर से क्रिकेट सीखा। पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली भी उनसे ट्रेनिंग लिया करते थे। आचरेकर ने अजित अगरकर, चंद्रकांत पंडित और प्रवीण आमरे समेत कई दिग्गज क्रिकेटरों को भी कोचिंग दी थी। आचरेकर को द्रोणाचार्य अवॉर्ड और पद्मश्री से सम्मानित किया जा चुका है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
sachin tendulkar's Coach Ramakant achrekar final journey

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ