ऑस्ट्रेलिया में टीम इंडिया ने इतिहास रचा, इमोश्नल हुए विराट कोहली, ट्रॉफी हाथ में आते ही करने लगे ऐसा

http://bit.ly/2AyEifz

नेशनल डेस्क। सिडनी. भारत 71 साल में ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतने वाला पहला एशियाई देश बन गया। चार मैचों की सीरीज का आखिरी टेस्ट बारिश के कारण सोमवार को ड्रॉ घोषित किया गया। इसके साथ ही भारत ने 2-1 से सीरीज अपने नाम कर ली। सीरीज जीतने के बाद विराट कोहली (Virat Kohli) को जैसे ही ट्रॉफी थमाई गई तो वो इमोश्नल हो गए, उन्होंने ट्रॉफी को किस किया और बहुत देर तक देखने लगे। ग्राउंड पर हमेशा अग्रेसिव रहने वाले कोहली के चेहरे पर अलग ही मुस्कान थी। सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है।


ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतने वाले विराट पहले एशियाई कप्तान
विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतने वाले पहले भारतीय और एशियाई कप्तान बन गए। टीम इंडिया ने उनकी अगुआई में विदेश में अब तक आठ टेस्ट सीरीज खेली हैं। इनमें से उसकी यह चौथी सीरीज जीत है। विराट की कप्तानी में भारत ने श्रीलंका में दो और वेस्टइंडीज में एक टेस्ट सीरीज जीती, जबकि 2014/15 में हुई ऑस्ट्रेलिया, 2017/18 में हुई दक्षिण अफ्रीका और पिछले साल इंग्लैंड में हुई टेस्ट सीरीज में उसे हार झेलनी पड़ी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
viratkohli creates history becomes first indian captain to win

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ