शहर में सेक्स ट्रेड के सरगना को पुलिस ने किया अरेस्ट, पिछले कई महीनों से ठिकाने बदल-बदलकर रह रहा था आरोपी

http://bit.ly/2FaEpBQ

चेन्नई. तमिलनाडु की राजधानी में सेक्स ट्रेड के कथित सरगना 'पूंगा' के. वेंकटेसन को अरेस्ट कर लिया गया है। सेंट्रल क्राइम ब्रांच की टीम ने टी नगर से आरोपी को अपनी गिरफ्त में लिया। आरोपी के साथ ही उसके एक साथी को भी अरेस्ट किया गया है, जिसका नाम संपत कुमार बताया जा रहा है। आरोपी के शहर में 60 भी ज्यादा मसाज पार्लर चल रहे थे।

ठिकाने बदलकर रह रहा था आरोपी
- 43 साल के वेंकटेसन ने मद्रास हाईकोर्ट में पिछले महीने ही अग्रिम जमानत की अर्जी लगाई थी। हालांकि, कोर्ट ने उसे खारिज कर दिया था।
- इसके बाद पुलिस की नजर से बचने के लिए वो लगातार अंडरग्राउंड चल रहा था। वो हैदराबाद और आंध्र प्रदेश में ठिकाने बदल-बदलकर रह रहा था।
- एसीपी के माहेश्वरी की अगुवाई में टीम ने वेंकटेसन को अरेस्ट कर लिया। वेंकटेसन मोग्गापेयर पूर्व और उसका साथी संपत कुमार आंध्रप्रदेश के काडपा के रहने वाले हैं।
- पुलिस ने बताया कि अरेस्ट करने के बाद उन्हें मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें पुजहल जेल में भेज दिया गया है।

60 से ज्यादा मसाज पार्लर और स्पा
- आरोपी के चेन्नई में ही अलग-अलग इलाकों में 60 से ज्यादा मसाज पार्लर और स्पा चल रहे थे। वो सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स को भी टारगेट करता था। मनी ट्रांसफर के लिए वो वॉट्सऐप और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का सहारा लेता था। शहर के सेक्स ट्रेड में कन्नड़ प्रसाद और सोनालक्ष्मी जैसे पुराने नामों के बाद वो नया सरगना बनकर उभरा था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ