नई दिल्ली. राफेल डील को लेकर कांग्रेस ने अब पूर्व रक्षा मंत्री और गोवा के सीएम मनोहर पर्रिकर को एक ऑडियो क्लिप जारी करते हुए घेरा है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पर्रिकर पर गंभीर आरोप लगाए और दावा किया कि उसने पास जो क्लिप है उसमें गोवा सरकार के मंत्री विश्वजीत राणे की आवाज है। इस क्लिव में वो जर्नलिस्ट को बता रहे हैं कि राफेल से जुड़ी सारी फाइलें पर्रिकल के बेडरूम में मौजूद हैं। कांग्रेस ने राफेल विमान सौदे से जुड़ीं फाइलें सामने लाने की मांग की।
कांग्रेस ने कहा-ऑडियो ने खोलीं इस मामले की परतें
- कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा, "जब चौकीदार पेरिस गए थे। तब पर्रिकर गोवा में मछली खरीद रहे थे। मोदी के डेलिगेशन में देश के रक्षा मंत्री नहीं बल्कि अनिल अंबानी थे।''
- उन्होंने कहा कि राफेल घोटाले में गोवा के मंत्री ने रहस्योद्घाटन ने इस मामले की सारी परतें खोल दीं। पूर्व रक्षा मंत्री का कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता क्योंकि राफेल की सारी फाइलें उनके पास उनके बेडरूम में मौजूद हैं।
- सुरजेवाला ने कहा कि क्या भ्रष्टाचार की इसी कहानी के चलते चौकीदार जेपीसी की जांच से बच रहे हैं, क्योंकि वे इस डील से जुड़े कोई भी कागजात संसदीय समिति को नहीं दिखाना चाहते।"
- कांग्रेस प्रवक्ता ने ये भी सवाल उठाया कि पर्रिकर के पास राफेल की फाइलों में ऐसा कौन सा राज दफन है या गड़बड़झाला है, जिस पर चौकीदार पर्दा डाल रहे हैं? उन्होंने कहा कि पर्रिकर को सामने आकर देश को बताना चाहिए कि उनके पास कौन-सी फाइलें हैं और क्या जानकारी है।
कांग्रेस नेता भी लगा चुके हैं पर्रिकर पर आरोप
पिछले महीने कांग्रेस के नेता जयपाल रेड्डी ने भी आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री पद पर बने रहने के लिए मनोहर पर्रिकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राफेल डील के जरिए ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रहे हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
0 टिप्पणियाँ