स्पोर्ट्स डेस्क। सिडनी. भारत 71 साल में ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतने वाला पहला एशियाई देश बन गया। चार मैचों की सीरीज का आखिरी टेस्ट बारिश के कारण सोमवार को ड्रॉ घोषित किया गया। इसके साथ ही भारत ने 2-1 से सीरीज अपने नाम कर ली। भारत से पहले ऑस्ट्रेलिया में वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड ही टेस्ट सीरीज जीत पाए थे। भारत ने 1947-48 में ऑस्ट्रेलिया में पहली टेस्ट सीरीज खेली थी। विदेश में भारत को दो साल बाद टेस्ट सीरीज में जीत हासिल हुई है। वहीं, टेस्ट में विराट कोहली की कप्तानी में भारत ने विदेश में चौथी और कुल 11वीं सीरीज जीती है।टीम इंडिया ने सीरीज जीतने के बाद जमकर डांस किया और ड्रेसिंग रूम में जमकर मस्ती की। ऋषभ पंत (Rishab Pant) नागिन डांस करते नजर आए तो वहीं विराट कोहली भांगड़ा करते नजर आए। इतना ही नहीं ऑस्ट्रेलिया की धरती पर गूंजने लगा 'मेरे देश की धरती सोना उगले' गीत।
भारत अब तक ऑस्ट्रेलिया में 12 टेस्ट सीरीज खेल चुका है। उसने ऑस्ट्रेलिया में आठ सीरीज गंवाईं, जबकि तीन ड्रॉ कराने में सफल रहा। पाकिस्तान भी ऑस्ट्रेलिया में 1947-48 में टेस्ट सीरीज खेल रहा है। वह अब तक एक भी बार ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाया है। श्रीलंका और बांग्लादेश को भी कामयाबी नहीं मिली है
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
0 टिप्पणियाँ