Shocking Video: IAS ने पुलिस थाने के अंदर पत्नी के सामने एक शख्स को बेरहमी से पीटा, वो रहम की गुहार लगता रहा, पैर पकड़ता रहा, मांफी मांगता रहा, लेकिन कलेक्टर साहब ने थप्पड़ बरसाते रहे

http://bit.ly/2SIm6XR

वीडियो डेस्क। पश्चिम बंगाल से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। यहां पर एक डीएम (कलेक्टर) ने एक शख्स को पुलिस थाने में बुरी तरह पीटा है। इतना ही नहीं उसे जान से मारने की धमकी भी दी है। दरअसल प.बंगाल के अलीपुर द्वार जिले के डीएम निखिल निर्मल की पत्नी के फेसबुक पेज पर एक शख्स ने आपत्तीजनक टिप्पणी की थी। इस बात के लिए उस शख्स को ढूंढकर समन भेजा गया और थाने में बुलाया गया।
जब वह शख्स थाने में आया तो वहां पर डीएम निखिल और उसकी पत्नी मौजूद थी। डीएम ने पत्नी और थाने के इंचार्ज के सामने उस शख्स को जमकर पीटा। डीएम इस कदर तैश में आ गए उन्होंने शख्स को यहां तक कह दिया, 'मैं इस जिले में मेरे खिलाफ तुझे कुछ भी नहीं करने दूंगा। मैं तुझे तेरे घर में घुसकर मारूंगा।' शख्स अपनी गलती की लगातार मांफी मांगता रहा,पैर पकड़कर रहम की गुहार करता रहा, लेकिन डीएम ने एक न सुनी। लगातार बेरहमी से उसे पीटते रहे। ये सब थाने के इंचार्ज के सामने होता रहा है। कलेक्टर की पत्नी ने भी शख्स को मारने के लिए डंडा लाने के लिए कहा, जिस पर थाने इंचार्ज ने उन्हें ऐसा करने से मना कर दिया।
बता जा रहा है कि वीडियो वायरल होने के बाद डीएम को छुट्‌टी पर भेज दिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
watch : ias officer beats up person inside police station in west bengal video goes viral

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ